पटना : विशेष संवाददाता
Bihar Election Result 2025:
Bihar govt formation: Prashant Kishor takes 100% responsibility for party’s failure; Nitish to take oath on Nov 20.Prashant Kishor reacts to Jan Suraaj’s poll performance says We made an honest effort. Nitish Kumar will resign as CM on Wednesday as part of the formal process to form the new government.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शून्य पर आउट होने वाली जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की बात तो छोड़िए सत्ता परिवर्तन भी हम लोग नहीं करा सके, लेकिन बिहार की राजनीति को बदलने में जरूर थोड़ी-बहुत भूमिका जरूर रही है। उन्होंने कहा कि हारने की जिम्मेदारी पूर्णत: मेरी है।
प्रशांत किशोर ने कहा हम लोग सामूहिक तौर पर हारे हैं। ये आत्मचिंतन का समय है और हम लोग भी चिंतन करेंगे। जो लोग जीतकर आए हैं उनको बधाई देता हूँ। प्रशांत किशोर ने कहा जनता ने अपने लिए अपना रास्ता चुना है। नीतीश कुमार और बीजेपी पर जिम्मेदारी है कि बिहार में जिन बातों को लेकर वो सत्ता में आए हैं, बिहार में तरक्की हो, भ्रष्टाचार खत्म हो, यहां पर लोगों के लिए रोजी-रोजगार हो, बिहार से पलायन बंद हो। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने जन सुराज के विचार से जुड़कर एक सपना देखा था, आशा की किरण जगी थी, उन सबकी आशाओं पर सपनों पर खरा नहीं उतरने के लिए जो दोष है वो मेरा है, इसलिए विनम्रता से माफी मांगता हूं। मैं उस व्यवस्था को बनाने में नाकामयाब रहा हूं।
मैं बिहार छोड़ दूंगा- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जहां सिर्फ जातियों की राजनीति होती है, हमने जातियों को अलग करने का गुनाह नहीं किया है. हमने हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव भी नहीं किया है, जो लोग इन सबका सहारा लेकर जीत गए हैं, उन्हें आज नहीं तो कल, इसका हिसाब देना होगा. अभिमन्यु को मारकर भी महाभारत नहीं जीता गया था. कुछ लोग सोच रहे हैं कि मैं बिहार छोड़ दूंगा, यह उनकी गलतफहमी है. जनसुराज और पीके की जिद्द है बिहार को सुधारने की, और मैं इसे सुधार कर ही रहूंगा. मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं, यह मेरा संकल्प है
जन सुराज को 236 सीटों पर जमानत हुई जब्त
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तक राज्य की राजनीति में प्रशांत किशोर बड़ा परिवर्तन करने का दावा कर रहे थे। चुनाव के बाद जब नतीजे आए तो प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी फ्लॉप हो गयी। कुल 243 सीटों में से 238 सीटों पर जन सुराज पार्टी ने प्रत्याशी उतारे, जिनमें से 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
प्रशांत किशोर ने बोलै था जेडीयू को 25 सीट आई तो छोड़ देंगे राजनीति
इस बार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को जन सुराज पर इतना भरोसा था कि उन्होंने यहां तक दावा कर दिया था कि जेडीयू को अगर 25 सीट से अधिक आई तो वह राजनीति छोड़ देंगे। जब नतीजे आए तो वह चौंकाने वाले थे. जेडीयू को 85 सीटों पर जीत मिली। बीजेपी को 89 सीटें मिली है। अब बिहार में फिर से 20 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद कि शपथ लेंगे।

