बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : पहले चरण में 64.66% हुआ मतदान

Bihar Elections 2025 Phase-I: Historic 64.66% Voter Turnout

शार्प वे मीडिया टीम

Bihar Elections 2025 Phase-I: Historic 64.66% Voter Turnout

पटना / दिल्ली :
Bihar Chunav Voter Turnout: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के पहले चरण में गुरुवार (06 नवंबर, 2025) को 121 सीटों पर मतदान हुआ। कुल 1314 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस बार बिहार चुनाव में 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बिहार के वोटरों ने मतदान का नया इतिहास रच दिया है। बिहार चुनाव के पहले चरण में 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई. मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। इस बार 2025 में 64.66 फीसद के साथ मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए। चुनाव आयोग के अनुसार साल 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57 फीसद मतदान हुआ था. 1998 के लोकसभा चुनाव में बिहार में 64.6 फीसद मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग में 64.66 फीसदी वोटिंग हुई. यह 1951 के बाद अब तक सबसे अधिक है.
बिहार विधान सभा चुनाव 2005 में वोटिंग 46.5% हुई। यह ऐतिहासिक साबित हुई क्योंकि इसके बाद बिहार की राजनीति का चेहरा पूरी तरह बदल गया. जेडीयू-बीजेपी गठबंधन ने सत्ता संभाली और नीतीश कुमार के युग की शुरुआत हुई। तब से अब (नवंबर 2025) तक वे मुख्यमंत्री हैं। 1950 और 60 के दशक में बिहार में वोटरों की भागीदारी बेहद कम थी. तब सिर्फ 40 से 45 प्रतिशत वोटिंग हुआ करती थी. 1970 के दशक में यह 50 प्रतिशत पार करने लगी. फिर 2000 में यह छलांग लगाकर 62 प्रतिशत तक पहुंच गई.

https://x.com/ECISVEEP/status/1986450815230619704

इस बार मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में सबसे अधिक मतदान हुआ। मुजफ्फरपुर में 70.96 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि समस्तीपुर में 70.63 प्रतिशत मतदान हुआ। मधेपुरा में 67.21 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद वैशाली में 67.37 प्रतिशत, सहरसा में 66.84 प्रतिशत, खगड़िया में 66.36 प्रतिशत, लखीसराय में 65.05 प्रतिशत, मुंगेर में 60.40 प्रतिशत, सीवान में 60.31 प्रतिशत, नालंदा में 58.91 प्रतिशत और पटना में 57 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार, 1951-52 के विधानसभा चुनावों में राज्य में सबसे कम 42.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इससे पहले 2000 के चुनाव में सबसे अधिक 62.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। कोविड-19 महामारी की छाया में हुए 2020 के चुनावों में 57.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि 2015 में यह 56.91 प्रतिशत और 2010 में 52.73 प्रतिशत था।

6 नवंबर को पहले फेज में 6 नवम्बर को 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान हुई। पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग हुई।

पहले चरण 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पेटी में बंद

पहले चरण में सम्राट चौधरी के अलावा विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है। इनमें बीजेपी से 11 और जेडीयू से पांच मंत्री शामिल हैं। पहले चरण में कुल तीन करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता थे जिन्हें वोट करना था। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए कुल 45,341 बूथ बनाए गए थे।

चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया , कहा बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है।

दूसरे फेज में 11 नवंबर को कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:

दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *