Nitish Kumar has been the Chief Minister of Bihar for the longest time. Know about the longest serving Chief Ministers in the country.
डॉ. निशा सिंह :
Bihar Chief Minister: नीतीश कुमार बिहार के 18 वर्ष, 347 दिन से मुख्यमंत्री है। अभी भी मुख्यमंत्री हैं। सबसे अधिक 9 बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन चुके हैं।
नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनका कार्यकाल मात्र 7 दिनों का रहा। इसके बाद वर्ष 2005 में वे दोबारा सत्ता में आए और लगातार 2014 तक करीब 8 साल मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 2015 में उन्होंने तीसरी बार शपथ ली और फिर नवंबर 2015 में चौथी बार मुख्यमंत्री बने। यह कार्यकाल वर्ष 2020 तक चला। इसके बाद 2020 में 17वीं विधानसभा के चुनावों के पश्चात वे पुनः मुख्यमंत्री बने और वर्तमान में भी इस पद पर काबिज हैं। कुल मिलाकर, नीतीश कुमार अब तक 18 साल से अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिससे वे राज्य की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
अभी भी एनडीए की सरकार में बिहार के मुख्यमंत्री हैं। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस बार विधान सभा चुनाव 2025 लड़ रही है। 2020 विधान सभा चुनाव में भी एनडीए में थे नितीश कुमार। 2015 विधान सभा चुनाव में लालू यादव के साथ मिलकर चुनाव लडे थे और मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे थे। करीब ढाई साल ये सरकार चली। बीच में नीतीश कुमार ने पलटी मारी और बीजेपी के मिलकर नयी सरकार बना ली। फिर जदयू 2020 चुनाव में एनडीए में रहकर चुनाव लड़ा। सीटें मात्रा 43 आयी लेकिंग बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री पद नीतीश कुमार के पास ही रहा। अब 2025 चुनाव में नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा है। उम्र हावी है, फिर भी हौसला काम नहीं हुआ है। 1946 में जब बिहार में पहली बार प्रांतीय सरकार बनी थी, तब कांग्रेस नेता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को पहला मुख्यमंत्री बनाया गया। उसके बाद से अब तक राज्य में 23 से अधिक नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। इनमें से कई नेताओं ने एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद संभाला है।
भारत गणराज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग हैं, जिन्होंने 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक 24 साल और 165 दिनों तक सेवा की।
ज्योति बसु 23 साल, 137 दिन बंगाल के मुख्यमंत्री रहे
जून 2019 से पहले, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ज्योति बसु भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में 23 साल, 137 दिन सेवा की, लेकिन 10 जून, 2019 को राज्य में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बदल गया। बसु जी 21 जून 1977 से 6 नवंबर 2000 तक इस पद पर रहे थे।
जानिए किनका रहा कार्यकाल
1.पवन कुमार चामलिंग-सिक्किम- 24 वर्ष, 165 दिन
2. नवीन पटनायक- ओडिशा- 24 वर्ष, 99 दिन
3.ज्योति बसु- पश्चिम बंगाल -23 वर्ष, 137 दिन
4.गेगोंग अपांग- अरुणाचल प्रदेश- 22 वर्ष, 250 दिन
5.लाल थनहवला- मिजोरम-22 वर्ष, 60 दिन
6.वीरभद्र सिंह- हिमाचल प्रदेश- 21 वर्ष, 13 दिन
7.माणिक सरकार-त्रिपुरा-19 वर्ष, 363 दिन
8.एम. करुणानिधि-तमिलनाडु-18 वर्ष, 362 दिन
9. प्रकाश सिंह बादल-पंजाब-18 वर्ष, 350 दिन
10. नीतीश कुमार-बिहार-18 वर्ष, 347 दिन
अर्जुन मुंडा के नाम है सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड
महज 35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले अर्जुन मुंडा के नाम देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। स्वर्गीय गणेश मुंडा के पुत्र 5 जून 1968 को घोड़ाबाँधा जमशेदपुर में जन्में मुंडा फरवरी 2005 में झारखंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए।

