पटना :
बिहार चुनाव में नामांकन की शुरुआत कल 10 अक्टूवर से शुरू होने वाली है। तेजस्वी यादव ने आज पटना में प्रेस कांफ्रेंस में पहले बड़ा ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत के बाद विपक्षी गठबंधन ने बड़ी तैयारी का एलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हर उस घर में एक सरकारी नौकरी देंगे जिसके घर में कोई सरकारी नौकरी में नहीं है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के 20 महीने के भीतर कारोब 10 लाख लोगों को नौकरी दिए जाएंगे।
तेजस्वी ने कहा कि आज यह लोग बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं नौकरी देने की बात नहीं कर रहे। अब बिहार में बदलाव होगा। यह हमारी पहली घोषणा है अंतिम नहीं है, इसके बाद हम अपना विजन आपके सामने रखेंगे। तेजस्वी ने कहा कि जब मैं सरकार में था तो, 17 महीने में हमने जो काम किया था उसमें 5 लाख नौकरियां दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद बिहार में उद्योग और कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा। हम खेती और डेयरी से जुड़े उद्योग भी शुरू करेंगे। बिहार के विकास और खुशहाली के मौके पर ‘जश्न-ए-बिहार’ मनाया जाएगा, जिसमें लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में नए फॉर्मूला का प्रस्ताव दिया
आरजेड़ी — 130 से 135
कांग्रेस — 55 से 58 ( कांग्रेस 60 पर अड़ी है)
वीआईपी — 14 से 18
लेफ्ट — 30 से 32 ( 65 पर अड़ी है)
जेएमएम को 3 को पशुपति पारस को 2 सीटें आरजेड़ी अपने खाते से देगी
वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी सीटें कम करने की बात मान गए है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद के लिए अब भी अड़े हुए है। कांग्रेस अभी खामोश है।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे. पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होगी।
पहले चरण में इन 18 जिलों में होगा विधानसभा चुनाव (121 सीट) : मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर।

