BCCI: मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट की कमान, बने बोर्ड के नए अध्यक्ष

BCCI New appointed President Mithun Manhas

खेल डेस्क :

BCCI New appointed President Mithun Manhas:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नई कार्यकारिणी घोसित की गयी है। पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया और राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया प्रमुख पद दी गई हैं। आज शुक्रवार 28 सितंबर को मुंबई में हुई वार्षिक आमसभा (AGM) में चुनाव अधिकारी ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस बार BCCI के अध्यक्ष के पद पर पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास , उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला , देवजीत सैकिया – सचिव बनाया गया है. इसके अलावा प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव और ए. रघुराम भाट को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

BCCI में नए चेहरे सामने आए हैं। जयदेव निरंजन शाह को एपेक्स काउंसिल का सदस्य चुना गया है। वहीं अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। यह टीम आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के संचालन और नई योजनाओं पर काम करेगी.

जानिए कौन हैं मिथुन मन्हास जो अब हैं नए अध्यक्ष ?

45 साल के मिथुन मन्हास भले ही टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है और 4126 रन अपने नाम किए है। दिल्ली रणजी टीम के कप्तान के रूप में उन्होंने लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मन्हासे के पास आईपीएल में भी खेलने का अनुभव है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और पूणे वॉरियर्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं. वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके मन्हास ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट में खिलाड़ी और प्रशासक दोनों भूमिकाओं में जिम्मेदारी संभाली है। BCCI का अध्यक्ष बनने के बाद अब मन्हास पर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *