भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप खिताब जीता , पीएम मोदी बोले ,खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर दिखा

India beat Pakistan by five wickets to win their ninth Asia Cup at the Dubai International Cricket Stadium in Dubai

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप खिताब जीता , पीएम मोदी बोले ,खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर दिखा

IND vs PAK Asia Cup Final: India beat Pakistan by five wickets to win their ninth Asia Cup at the Dubai International Cricket Stadium in Dubai

दुबई : भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया की जीत पर बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए 21 करोड़ प्राइज मनी देने का ऐलान किया है। भारतीय टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान को लगातार तीसरी बार मात देकर एशिया कप अपने नाम किया.

तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतक लगाकर ‘संकटमोचक ’ की भूमिका निभाई. बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का एक बार फिर मानमर्दन करते हुए पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता. भारत को आखिरी ओवर में दस रन की जरूरत थी और विवादों से घिरे रहने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के हाथ में गेंद थी. तिलक ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका जड़कर जीई दिलाया।
जीत के लिये 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही थी और पहले पांच ओवर में 20 रन के भीतर तीन विकेट गिर गए थे. इसके बाद तिलक ने एक मोर्चा संभालकर 53 गेंद में नाबाद 69 रन बनाये जबकि संजू सैमसन (24) और शिवम दुबे ( 21 गेंद में 33 रन ) ने उनका पूरा साथ दिया.
सबसे पहले गेम चेंजर ऑफ द मैच का खिताब भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे को दिया गया।

जीत के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पाकिस्तान के मोहसिन नकवी हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाना बंद नहीं किया। सूर्यकुमार यादव वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तरह चलकर स्टेज की ओर आए और खिलाड़ियों संग खिताबी जीत को सेलिब्रेट किया।

पीएम मोदी ने फाइनल में भारत की जीत के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर कीकिया . उन्होंने लिखा था, ”खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. नतीजा वही है, भारत की जीत. हमारे क्रिकेटर्स को जीत की बधाई.’

जानिए एशिया कप 2025 में किसको क्या मिला?

गेम चेंजर ऑफ द मैच- 3500 USD- शिवम दुबे
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच- 3000 USD- तिलक वर्मा
प्लेयर ऑफ द मैच- 5000 USD- तिलक वर्मा
रनरअप- 75000 USD- पाकिस्तान
वेल्यू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट -15000 USD- कुलदीप यादव
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- 15000 USD & कार- अभिषेक शर्मा

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *