मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा – स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण ब्याज रहित होंगे

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एलान किया कि है कि अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण ब्याज रहित होंगे। इसके साथ ही, ऋण चुकाने की किस्त अवधि भी बढ़ा दी गई है। सीएम नीतीश ने अपने एक्स के माध्यम से जानकारी दी है कि बिहार राज्य में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए शिक्षा ऋण पूरी तरह ब्याज रहित होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके जानकारी दी :

https://x.com/NitishKumar/status/1967828233073872972

Bihar Student Credit Card:: बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदक को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है।

मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी।

साथ ही 02 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण को 60 मासिक किस्तों (05 वर्ष) में वापस करने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किस्तों (07 वर्ष) में तथा 02 लाख से ऊपर ऋण राशि को 84 मासिक (07 वर्ष) किस्तों से बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक (10 वर्ष) किस्तों में वापस करने का प्रावधान किया गया है।

हमलोगों का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शिक्षा ऋण में दी जाने वाली इन सुविधाओं से छात्रों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य एवं देश का भविष्य भी संवार सकेंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *