नेपाल संकट : कुलमान घीसिंग होंगे नेपाल के अगले अंतरिम प्रधानमंत्री, सुशीला कार्की पर नहीं बनी सहमति

काठमांडू :

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल और जनरेशन-जेड के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। अब नेपाल में इंजीनियर कुलमन घीसिंग अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने की रेस में सबसे आगे आ गए हैं।

नेपाल में चले हिंसक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे Gen Z की तरफ से पहले पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम आगे किया गया था, लेकिन फिर उनके नाम पर अंदरूनी विरोध होने लगा जिसकी बाद अब कुलमन घीसिंग के नाम को आगे किया गया है। यानि अब कुलमान घीसिंग नेपाल के अगले अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे। Gen Z ने पहले पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन अंदरूनी विरोध के कारण अस्वीकार कर दिया गया है।

Gen Z गुट के नाम से एक प्रेस रिलीज सामने आया है जिसमें लिखा है कि “संविधान के अनुसार पूर्व चीफ जस्टिस और जज इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होते। साथ ही, 70 वर्ष की आयु पार कर चुके होने के कारण वे Gen Z का प्रतिनिधित्व भी नहीं कर सकतीं। इसी कारण उनका नाम अस्वीकृत किया गया है। प्रेस रिलीज में लिखा गया है, “बालेन्द्र शाह ने रुचि नहीं दिखाई, हर्क साम्पाङ के सभी का नेतृत्व करने की संभावना कम है।

जानिए कौन हैं कुलमन घिसिंग, भारत से क्या है संबंध

नेपाल में अंतरिम पीएम के तौर पर सुशीला कार्की का नाम चल रहा था, लेकिन उनके इनकार करने के बाद कुलमन घिसिंग का नाम आगे आया है। कुलमन घिसिंग नेपाल के एक सिविल इंजीनियर और सार्वजनिक सलाहकार हैं, जिन्हें बिजली संकट (लोड शेडिंग) को खत्म करने के लिए व्यापक रूप से सराहा जा चुका है। कुलमन का नाता सिर्फ नेपाल से ही नहीं भारत से भी बेहद खास है। कुलमन घिसिंग का जन्म साल 1970 में 25 नवम्बर को नेपाल के रामेछाप जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा रामेछाप में ही ली और बाद में वे भारत के जमशेदपुर शहर में आए। यहीं पर Regional Institute of Technology से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग की जो बारीकियां सीखीं, वो उन्होंने बतौर इंजीनियर खूब काम आईं। घिसिंग ने आगे की पढ़ाई नेपाल में Pulchowk Engineering College से की। नेपाल इलेक्ट्रॉनिक अथॉरिटी के प्रबंध निदेशक के पद पर उन्होंने दो कार्यकाल पूरा किया। पहला टर्म 2016‑2020 में और फिर 2021‑2025 में खत्म किया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि लंबे समय से जारी बिजली कटौती की समस्या को समाप्त करना था, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *