पटना ।
नीतीश कैबिनेट कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी है. अब बिहार के राजगीर में पांच सितारा होटल और वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट खुलेंगे. इतना ही नहीं राज्य में होने वाले प्रारंभिक परीक्षा में मात्र ₹100 का शुल्क लगेगा.
चुनावी वर्ष में बिहार में नीतीश कुमार ने नए फैसले लिए हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक में बड़े शहरों में पांच सितारा होटल खोलने, शिक्षा, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य से जुड़े प्रस्तावों पर भी सहमति बनी है. कई जिलों में नई सड़कों के निर्माण और अस्पतालों के उन्नयन की योजनाओं को मंजूरी दी गई है.
नीतीश कैबनेट में पर्यटकों के लिए नालंदा जिले के राजगीर में पी०पी०पी० के माध्यम से दो पाँच सितारा होटल एवं वैशाली जिलान्तर्गत वैशाली में एक पाँच सितारा रिसॉर्ट का निर्माण एवं संचालन को मंजूरी दे दी है। सरकार का मानना है कि इससे पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. तकनीकी संस्थानों में नए पदों के सृजन का भी फैसला लिया गया है.
कैबिनेट में मुख्य रूप से राजगीर में दो पांच सितारा होटल बनाने और वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट बनाने की मंजूरी मिली है. इसके लिए राज्य सरकार होटल पर निर्माण करने वाले निवेशकों को राजगीर में दो पांच सितारा होटल के लिए 10 एकड़ भूमि लीज पर उपलब्ध कराएगी, जबकि वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट निर्माण के लिए 10 एकड़ भूमि लीज पर देगी.
लीज अवधि समाप्त होने की प्रक्रिया के बाद भी सरकार उचित निर्णय लेगी. इसकी संशोधन नियमावली की मंजूरी आज कैबिनेट में मिली है. वहीं बिहार सरकार के सभी प्रकार के सरकारी नौकरियों में शुल्क घटा कर 100 रुपये करने पर मुख्यमंत्री की घोषणा को कैबिनेट में मुहर लग गई है.
बिहार की परीक्षा में अब प्रारंभिक परीक्षा में मात्र ₹100 शुल्क लगेंगे
बिहार में सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट की गई है. कई फॉर्म में कमी की गई कई में पैसा भी नही लगेगा. नीतीश कैबिनेट का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और बिहार के अभ्यर्थियों के लिए बिहार की परीक्षा में अब प्रारंभिक परीक्षा में ₹100 शुल्क लगेंगे. मुख्य परीक्षा में कोई शुल्क नहीं लगेगा. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.

