दिल्ली : खेल संवावदाता
IND vs PAK U19 World Cup :IND outclass PAK to reach semis in style.
टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुँच गया है।आज क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हरा कर सेमीफइनल में पहुंची है।
खेल गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करके भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में पाकिस्तान टीम 194 रन ही बना पाई। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान, पहले ही वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।
यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है। यह 50 ओवर के इस ऐज-ग्रुप टूर्नामेंट का 16वां संस्करण है, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। उसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता है, जबकि 2006, 2016, 2020 और 2024 में टीम उपविजेता रही है। वहीं, मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 2024 के फाइनल में भारत को हराकर अपना चौथा खिताब जीता था।
जानिए मैच का schedule
3 फरवरी, मंगलवार: सेमीफाइनल 1 (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – दोपहर 1:00 बजे
4 फरवरी, बुधवार: सेमीफाइनल 2 (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – दोपहर 1:00 बजे
6 फरवरी, शुक्रवार: फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – दोपहर 1:00 बजे
भारत अंडर-19 विश्व कप 2026 टीम
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर) हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।
भारत में अंडर-19 विश्व कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आईसीसी पुरुष अंडर-19 वनडे विश्व कप का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।

