पटना : उमेश नारायण मिश्रा
NEET Student Murder Case: Bihar govt seeks CBI probe into NEET aspirant’s death case.
पटना के हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को बिहार सरकार ने मिस्ट्री माना है। पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। अब इस हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है।
सम्राट चौधरी ने ट्वीट करके कहा है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।
https://x.com/samrat4bjp/status/2017435347182096392
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से कांड संख्या-14/26 के तहत दर्ज इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी व न्यायपूर्ण जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिले। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि CBI जांच से घटना का शीघ्र उद्भेदन होगा और पूरे प्रकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या साजिश की परतें उजागर हो सकेंगी।
पटना के हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत कैसे हुई इसको लेकर पुलिस , तकनीकी जाँच में विरोधाभास सामने आया है। वह पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शहर के एक अस्पताल में कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई।इस घटना को लेकर लोगों मेम भारी आक्रोश था। मृतक के परिजन भी बेहद नाराज थे। CBI से जांच का आग्रह कर रहे थे। इस घटना में शुरुआती जांच में लापरवाही हुई, जिसके कारण दो पुलिसकर्मियों को घटना के 15-16 दिन बाद सस्पेंड किया गया।

