अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब पुनौरा धाम का जानकी मंदिर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे मंदिर , बन रहा है भव्य “जानकी मंदिर”

punaura Dham in Sitamarhi, Bihar

सीतामढ़ी(बिहार): शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

The grand temple of Mata Sita at Punaura Dham in Sitamarhi, Bihar. A major development project is transforming it into a grand temple complex, designed to be built in the style of the Ayodhya Ram Temple on a 68-acre site, costing roughly Rs 890 crore.

बीजेपी से बने पहला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जानकी नवमी (माता सीता का जन्मोत्सव) के अवसर पर सीतामढ़ी के पवित्र पुनौरा धाम का दौरा किया। उन्होंने जानकी नवमी महोत्सव का उद्घाटन किया और माता सीता की जन्मस्थली पर पूजा-अर्चना की। यह दौरा उनके मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद का पहला प्रमुख दौरा है, जो मिथिला क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है। सम्राट चौधरी ने पुनौरा धाम में विकास कार्यों का जायजा लिया और जानकी नवमी महोत्सव में भाग लिया। यह यात्रा भाजपा की सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति का हिस्सा है।

https://x.com/samrat4bjp/status/2048022865979842999

गृह मंत्री अमित शाह ने भव्यमंदिर का भूमि पूजन किया था

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार के सीतामढी में पुनौरा धाम में मातासीता के भव्य मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहाँ पर उन्होंने कहा था कि माता सीता ने आदर्श बेटी, आदर्श पत्नी, आदर्श माँ और आदर्शराजमाता, इन सभी स्वरूपों कोचरितार्थ किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह मिथिला सतपद ब्राह्मण ग्रंथों से लेकर वाल्मीकि रामायण, महाभारत, बौद्ध और जैन साहित्य तक हमारी संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र रहा है।
अमित शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक मंच पर मिथिला की कला को आगे बढ़ा कर इसका गौरव बढ़ाया है। शाह ने कहा कि यह केवल सीतामढ़ी, मिथिलांचल या बिहार नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए बहुत ही शुभ अवसर है। मां जानकी की जन्मभूमि पर जो भव्यमंदिर बनने जा रहा है, यह केवल एक मंदिर नहीं है बल्कि मिथिलांचल और बिहार के भाग्योदय की शुरुआत है।

पुनौरा धाम में जगत जननी मां जानकी का यह भव्य मंदिर 68 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनेगा।

लगभग ₹890 करोड़ की लागत से यहां मां जानकी का भव्य स्मारक औरमंदिर निर्मित किया जाएगा। इस ₹890 करोड़ में से ₹137 करोड़ माता सीता के मौजूदा मंदिर के जीर्णोद्धार परखर्च होंगे, जबकि ₹728 करोड़ परिक्रमा पथ और अन्य सभी निर्माण कार्यों पर लगाए जाएंगे। इस परियोजना में परिक्रमा पथ, ध्यान केंद्र, वाटिका, धार्मिक जलस्रोतों का पुनर्निर्माण, धर्मशालाएं, भोजनालयऔर चिकित्सा सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही, डिजिटलस्वरुप में मां सीता के जीवन चरित्र और रामायण की कथाओं को प्रदर्शित करने का एक बड़ाप्रयास होगा, जहां थ्री-डी अनुभवके माध्यम से हमारे युवा प्रभु श्री राम के साथ-साथ माता जानकी के जीवन के सभी महत्वपूर्ण प्रसंग भी बारीकी से देख सकेंगे। इस परियोजना के अंतर्गत रामायण सर्किट के वाल्मीकि नगर का भी ₹52 करोड़ से विकास होगा। इसके अलावा, मधुबनी के फुलहर स्थान का ₹31 करोड़, सीतामढ़ी के पंथ पाकर का ₹24 करोड़, अहिल्या स्थान का ₹23 करोड़, राम रेखा घाट का ₹13 करोड़और मुंगेर एवं गया के सीताकुंड का ₹7 करोड़ से विकास किया जाएगा। जहां पहली बार श्रीराम औरमाता सीता की भेंट हुई, वहां से लेकर लव-कुश के जन्मस्थान, माता सीता के अंतिम निवास स्थल और पंथ पाकर तक सभीस्थानों को पुनर्जीवित कर, मां सीता के जीवन और हमारे देश की मातृ शक्ति को समर्पितकिया जाएगा।

रामायण सर्किट का हिस्सा है जानकी मंदिर, सीता वाटिका और लवकश वाटिका

बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौरा धाम माता सीता की पावन जन्मस्थली के रूप में पूजित एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है, जहाँ जानकी कुंड और ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। 67 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित हो रहे इस धाम में जानकी मंदिर, सीता वाटिका और लवकश वाटिका प्रमुख हैं, जो रामायण सर्किट का हिस्सा है।

माता जानकी की पावन स्थली सीतामढ़ी का पुनौरा धाम अब एक नई पहचान गढ़ रहा है। आस्था की इस पावन धरा पर विकास का भव्य अध्याय आकार ले रहा है। पुनौरा धाम के विकास के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 1 जुलाई 2025 को कैबिनेट द्वारा 882 करोड़ 87 लाख रुपये की व्यापक योजना को मंजूरी मिली। अब राज्य सरकार इस परियोजना को तय समय पर पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

पुनौरा धाम के मुख्य आकर्षण और विवरण:

पुनौरा धाम, बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक स्थल है, जिसे माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राजा जनक को यहीं भूमि जोतते समय सोने की घड़ा में सीता जी मिली थीं जिसे सीता कुंड के नाम से जाना जाता है।

यहाँ स्थित जानकी मंदिर अत्यंत भव्य और श्रद्धा से परिपूर्ण है। प्रतिवर्ष रामनवमी, सीता नवमी और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहाँ हजारों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर में सीता माता की मूर्ति, पूजा स्थल और हवन मंडप हैं, जो धार्मिक महत्व को और बढ़ाते हैं। पुनौरा धाम एक प्रमुख रामायण सर्किट स्थल है, जिसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भी विकसित किया जा रहा है। यहाँ का वातावरण भक्तिभाव, संस्कृति और परंपरा से परिपूर्ण होता है। पुनौरा धाम एक विशिष्ट स्थल है, विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जो माता सीता की कथा को निकट से अनुभव करना चाहते हैं। पास में स्थित पंथ पाकर, जानकी स्थान मंदिर, और जानकी कुंड भी दर्शनीय हैं।

कहाँ है बिहार में पुनौरा धाम

बिहार मने निकटतम हवाई अड्डा दरभंगा हवाई अड्डा है, जो वहां से लगभग 90 किलोमीटर दूर है जो पूरे देश से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किमी की दुरी पर है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *