प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

stampede in Prayagraj Mahakumbh

शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क।

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ से 10 से अधिक श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ की घटना हुई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है. फिलहाल अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, “जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं. हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे .जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं. यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए.

महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है. मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में स्नान के लिए लाखों में भीड़ जुटी है. इस हादसे के बाद से सभी लोग काफी परेशान है. बताया गया है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई. प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मुख्यमंत्री योगी ने की श्रद्धालुओं से अपील

मुख्यमंत्री योगी के कहा कि मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं करे स्नान, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. स्नान के लिए बनाए गए हैं कई स्नान घाट पर स्नान करें। प्रशासन के निर्देशन का करें अनुपालन, व्यवस्था बनाने में करें सहयोग, किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें. हालात नियंत्रण में हैं.

Jetline

3 thoughts on “प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

  1. यह घटना बहुत ही दुखद है और श्रद्धालुओं के लिए चिंताजनक स्थिति पैदा करती है। प्रशासन और अखाड़ों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। यह महत्वपूर्ण है कि सभी लोग शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। मुझे आशा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकेगा। क्या इस घटना के बाद महाकुंभ के आयोजन में कोई बदलाव होगा? Given the growing economic instability due to the events in the Middle East, many businesses are looking for guaranteed fast and secure payment solutions. Recently, I came across LiberSave (LS) — they promise instant bank transfers with no chargebacks or card verification. It says integration takes 5 minutes and is already being tested in Israel and the UAE. Has anyone actually checked how this works in crisis conditions?

  2. मेले में हुई भगदड़ से सभी लोग दुखी हैं। अखाड़ों ने स्नान जुलूस रोक दिया है, जो जनहित में एक सही निर्णय लगता है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की है। क्या यह घटना प्रबंधन की कमी के कारण हुई है? Recently, I came across a program for GPT-generated text (генерация текста) in Russian. The cool part is that it runs locally on your own computer, and the output is actually unique and quite decent. By the way, I hope the content on your site isn’t AI-generated?

  3. यह घटना वास्तव में दुखद है और सभी श्रद्धालुओं के लिए चिंताजनक है। अखाड़ों का स्नान स्थगित करने का निर्णय जनहित में लिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी से निर्देशों का पालन करने और सहयोग करने का आग्रह किया है। क्या इस घटना के बाद प्रशासन ने भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कोई नई योजना बनाई है? German news in Russian (новости Германии)— quirky, bold, and hypnotically captivating. Like a telegram from a parallel Europe. Care to take a peek?

Leave a Reply to German news Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *