जबलपुर / दिल्ली :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक अक्टूबर में जबलपुर में होगी। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जबलपुर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी।
इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सहित देशभर के शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे। देशभर से संघ के प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भी शिरकत करेंगे। संघ के दिग्गजों की यह मुख्य बैठक तीन दिन तक चलेगी। बैठक में RSS के सेवा कार्यों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में संघ के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य बैठक जबलपुर स्थित संघ के मुख्यालय केशव कुटी में आयोजित होगी। जबकि इससे संबंधित अन्य बैठकें लगभग 10 दिनों तक चल सकती हैं। इस दौरान देशभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा।
डॉ. निशा कुमारी


buy thc vapes online with discreet secure packaging