Ram temple trust appoints retired Air Marshal Jeetendra Mishra as temple’s first CEO. The appointment came amid a raging controversy over the alleged embezzlement of temple donations that led to the arrest of eight people. Mishra, from Uttar Pradesh’s Deoria district, served in the Indian Air Force for nearly 40 years before retiring on April 30, 2026 as Air Officer Commanding-in-Chief, West Air Command. Earlier, he served as the Deputy Chief of Integrated Defence Staff (Operations).
अयोध्या – राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक : श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ का फैसला आज हो गया है। ट्रस्ट ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ होंगे। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अपनी नियुक्ति के दिन से तीन वर्षों तक सीईओ पद पर रहेंगे। वह इसी वर्ष अप्रैल में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए थे।


https://x.com/ShriRamTeerth/status/2095124735440916728
जानिए कौन हैं नए CEO जितेंद्र मिश्रा
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 38 वर्षों तक वायुसेना में सेवा दी है। वह लड़ाकू विमान पायलट, कॉम्बैट इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर, साल 1999 में कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभा चुके हैं।जितेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश स्थित देवरिया जिले के निवासी हैं। NDA खड़कवासला के छात्र रहे चुके पूर्व एयर मार्शल के पास 3 हजार घंटों से ज्यादा उड़ान का अनुभव है इसके अलावे मिश्रा सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हो चुके हैं।
आपको बता दें कि ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए 5500 से ज्यादा आवेदन आए थे। इसमें से 18 के नाम शॉर्टलिस्ट हुए थे। इनमें से तीन नाम शॉर्टलिस्टकिये गए थे। बता दें सीईओ पद के लिए ट्रस्ट द्वारा तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी. कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े शामिल थे।
अब तक ट्रस्ट में महासचिव ही सबसे बड़ा प्रशासनिक पद था । चंपत राय इस पद पर थे, लेकिन कथित दान चोरी विवाद के बाद 2 जुलाई 2026 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव पद पर गोविंद देव गिरी की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति कृष्णा मोहन के पद छोड़ने के बाद हुई है। वह 6 जुलाई से अंतरिम महासचिव का पद संभाल रहे थे । अब यह जिम्मेदारी गोविंद देव गिरी संभालेंगे। गोविंद देव गिरी अब तक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष थे ।

जानिए क्या बोले आलोक कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद
आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह हम सब के लिए आनंद की बात है कि पूज्य गोविंद देव गिरी जी महाराज अब श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री होंगे। हम पूज्य गोविंद देव गिरि जी महाराज को महामंत्री का दायित्व ग्रहण करने पर श्रद्धापूर्वक शुभकामनाएं देते है। हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हम सबके लिए मार्गदर्शक होगा। श्री महेश भागचंदका जी श्री रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सिपाही रहे है। बाद में भी वे श्री अशोक सिंघल फाउंडेशन के द्वारा पूज्य अशोक सिंघल जी और हिंदुत्व के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका ट्रस्टी और ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष होना ट्रस्ट के लिए बहुत लाभदायक होगा।
अधिवक्ता श्री मदन मोहन पांडेय, श्री राम जन्मभूमि की न्यायिक लड़ाई में एक समर्पित अधिवक्ता रहे हैं। उनके तप का श्रीरामजन्मभूमि के मुकदमा जीतने में विशिष्ट योगदान है। अब ट्रस्टी के रूप में उनकी नियुक्ति से ट्रस्ट को उनकी विधिक दृष्टि और अनुभव का अत्यंत लाभ मिलेगा।
श्रीमती निर्मला यादव जी ट्रस्टी बनी हैं। इससे हिन्दू समाज के कई वर्गों का ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व हो गया है। यह नियुक्ति नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। सीताराम जी की इस पवित्र भूमि के कार्य में मातृशक्ति की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके समावेश से ट्रस्ट के कार्यों में एक नई संवेदनशीलता, दृष्टि और समग्रता आएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति: ट्रस्ट ने एयर मार्शल श्री जितेंद्र मिश्र जी को ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वे एक अत्यंत वरिष्ठ, सम्मानित एवं अनुभवी व्यक्तित्व हैं। उनका विशाल अनुभव ट्रस्ट के कार्यों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाएगा। हम उन्हें भी हार्दिक बधाई देते है।
विश्व हिन्दू परिषद को पूर्ण विश्वास है कि इन अनुभवी सदस्यों के जुड़ने से ट्रस्ट भव्य श्री राम मंदिर के कार्यों को और अधिक दक्षता से पूर्ण करेगा और अयोध्या से रामराज्य का रास्ता प्रशस्त होगा।
जय श्री राम!
अयोध्या : शार्प वे नेटवर्क

