बिहार चुनाव : वोटिंग से पहले राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले फिर हो सकती है वोट चोरी ?

Rahul Gandhi said Vote Theft Could Happen Again in bihar election

Bihar Election: Rahul Gandhi’s Press Conference Before Voting, Asks if Vote Theft Could Happen Again?
दिल्ली : बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव कल 6 नवंबर को होने जा रहा है। वोटिंग से पहले दिल्ली में आज राहुल गांधी ने दिल्ली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि एक बार फिर से बिहार में वोट चोरी हो सकती है। राहुल गाँधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार, चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी करवाने के लिए साजिश कर रही है। मोदी सरकार में जनादेश का अपमान हो रहा है। राहुल गाँधी ने फिर से आरोप लगाया कि राज्यों में वोट चोरी हो रही है। डुप्लीकेट वोटर्स बनाये जा रहे हैं। कांग्रेस के वोटर्स का नाम साजिश करके काटा जा रहा है।

चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों में शुरू हुए sir पर बोलते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि फिर ये खेल होना शुरू हुआ है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। कर्नाटक, हरियाणा और मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वोट चोरी पकड़ी गयी। ये किसी विशेष प्रदेश में नहीं हो रहा है। राहुल गाँधी ने फिर कहा कि वे पूरी गंभीरता से इस बात को कह रहे हैं। जाँच करने के बाद वोट चोरी होने का मामला सामने आया है। राहुल गाँधी ने कहा कि वोट चोरी के कारण कई चुनाव में कांग्रेस हार गयी थी। देश के युवा वर्ग यानि जेन-z को ये वोट चोरी मामले को देखनी चाहिए। युवाओं का भविष्य चुराया जा रहा है।

राहुल गाँधी ने बिहार के वोटर्स से अपील कि है कि वे बिना डरे मतदान करें और महागठबंधन की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। इस दफे बिहार चुनाव में एन डी ए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। एन डी ए नीतीश कुमार के नेतृत्व में तो महागठबंधन तेजस्वी यादव के सीएम फेस पर चुनाव लड़ रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रथम चरण के लिए कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए। 61 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल उम्मीदवारों की संख्या 1,314 रह गई है।

जानिए 2025 में बिहार विधान सभा की स्थिति

बिहार विधानसभा में अभी बीजेपी के 80 विधायक हैं, आरजेडी के 77, जेडीयू के 45 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के 11, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के 2, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में 6 नवम्बर को 18 जिलों में इन 121 सीटों पर मतदान:

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में 11 नवंबर को कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:

दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

One thought on “बिहार चुनाव : वोटिंग से पहले राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले फिर हो सकती है वोट चोरी ?

  1. 🚨 राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले चेताया! वोटिंग से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वोट चोरी हो सकती है 😮🗳️। युवाओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। यह चुनाव NDA और महागठबंधन के बीच सीधे मुकाबले का होगा 🔥🤝। वोट डालें और लोकतंत्र की रक्षा करें! 🇮🇳✊ #BiharElection #VoteSmart

Leave a Reply to Sara Kaur Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *