पटना :
Bihar Election 2025: Jan Suraj Party’s first list will be released on October 9
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी करेगी। उन्होंने कहा कि कम-से-कम 100 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। बिहार में पहली बार जन सुराज पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस बार भी देश की बड़ी पार्टी बीजेपी , कांग्रेस , जद यू , राजद बिहार में गठबंधन के सहारे चुनाव लड़ रही है। ये सभी पार्टियां घटक दलों के साथ शीट शेयरिंग फार्मूला पर चुनाव लड़ेगी। यानि कोई भी दल अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।
जन सुराज का क्या है लक्ष्य
जन सुराज का मिशन बिहार को सशक्त बनाना और इसकी अपार संभावनाओं को उजागर करना है। देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य बिहार में बदलाव लाना है, मिलकर नया बिहार बनाना है। जन सुराज का लक्ष्य ऐसे लोगों की पहचान करना जो बिहार के भविष्य को सुधारना चाहते हैं। साथ ही समाज के उन तमाम वर्गों की मदद करना, जो विकास की रफ्तार में दशकों से पीछे रह गए हैं।
चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद चुनाव की तारीखों का करेगा ऐलान
निर्वाचन आयोग की टीम अभी बिहार में है। चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन बिहार विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बिहार में 1952 से अब तक विधानसभा चुनाव एक से छह चरणों में हुए हैं। 1969 में पहली बार मध्यावधि चुनाव हुआ जिसमें पूरे राज्य में एक ही दिन मतदान हुआ था। 1980 और 1990 में भी एक ही दिन में मतदान हुआ। राज्य में पांच बार राष्ट्रपति शासन के दौरान विधानसभा चुनाव हुए हैं।

