India vs China Hockey: चीन को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 7 सितंबर को साउथ कोरिया से होगी भिड़ंत

India Storm into Asia Cup Hockey Final with 7-0 Win Over China

राजगीर (बिहार)
#HockeyAsiaCup2025
India Storm into Asia Cup Hockey Final with 7-0 Win Over China.
भारत हॉकी टीम, बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंच गयी है। आज खेले गए मैच में हॉकी एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 7-0 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और चीन को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने 9वीं बार हॉकी एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। रविवार को खिताबी मुकाबले में टीम का सामना 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया से होगा। अब 7 सितंबर को भारत के सामने साउथ कोरिया की चुनौती होगी। फाइनल मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी। वह हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

India Storm into Asia Cup Hockey Final with 7-0 Win Over China

चीन को 7-0 से हराया
आज के मुकाबले की शुरुआत में ही भारत ने दबदबा बना लिया। तीसरे मिनट में शैलेंद्र लाकड़ा ने गोल किया, वहीं छठे मिनट में दिलप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में मनदीप सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा। 36वें मिनट में राजपाल कुमार और 38वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर स्कोर 5-0 कर दिया। चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया और 45वें व 49वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। पूरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार आक्रमण और सटीक डिफेंस दिखाया। चीन एक भी गोल नहीं कर सका और पूरी तरह बैकफुट पर नजर आया। भारत ने यह मैच 7-0 से अपने नाम किया और अब एशिया कप के खिताबी मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *