वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, GDP 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान

FM Nirmala sitharaman tables economic survey 2026 in lok sabha budget-2026

दिल्ली : डॉ निशा सिंह

Parliamentbudgetsession: बजट से पहले निर्मला ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, GDP 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान
FM Nirmala sitharaman tables economic survey 2026 in lok sabha budget-2026. Economic Survey pegs India’s potential growth between 6.8-7.2% in FY27, outlook positive despite global risksEconomic Survey flags services as backbone of growth, urges skills and innovation push.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से ठीक पहले बुधवार संसद के पटल पर ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26’ रखा। सरकार ने अपनी इस रिपोर्ट कार्ड में बताया है कि आने वाले वित्त वर्ष (2026-27) में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है।

सर्वे के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष यानी वित्तीय वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी विकास दर 6.8% से 7.2% के बीच रहने का अनुमान है। यह मौजूदा वित्त वर्ष के अनुमान से कम है. सरकार का मानना है कि इस साल अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगी, जो कि उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आई है। यह 2017-18 के 6% से घटकर 2023-24 में 3.2% पर आ गई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल सरकार ने अपने पूंजीगत व्यय का 75% हिस्सा सिर्फ तीन क्षेत्रों में खर्च किया। ये हैं- रक्षा, रेलवे, सड़क परिवहन।

सरकार की ओर से पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2026 में दो बड़ी बातें सामने आई हैं- पहला, भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दूसरा, तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था चार ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *