दिल्ली :
DUSU Chunav 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव आज हो रहा है। वोटिंग शुरू हो चुकी है। वोटर्स जिसमें 52 कॉलेजों के छात्र सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर के लिए मतदान करेंगे। इस दफे पहली बार 2.75 लाख छात्र वोट डालेंगे। मतदान सुबह 8. 30 बजे से शुरू होकर शाम 7. 30 बजे तक चलेगा। सेंट्रल पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेज काउंसलर के लिए बैलेट पेपर का उपयोग होगा। मतगणना 19 सितंबर को होगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधीन 52 काॅलेज व केंद्रों में दो पालियों में वोट डाले जाएंगे। माॅर्निंग काॅलेजों के लिए सुबह 8:30 से दोपहर दो बजे तक और ईवनिंग काॅलेजों के लिए दोपहर तीन से रात 7:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
सेंट्रल पैनल के लिए ईवीएम से और काॅलेज काउंसलराें के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। डूसू में पहली बार 2.75 लाख छात्र वोट डालेंगे। इस साल चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू होने से मतदाता छात्राें की संख्या बढ़ गई है। चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
डूसू चुनाव के लिए 52 काॅलेज व केंद्रों में ईवीएम के लिए 195 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बैलेट पेपर के लिए 780 बूथ बनाए हैं। सेंट्रल पैनल के लिए 700 ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हर काॅलेज में छात्रों की संख्या के हिसाब से ईवीएम भेजी गई हैं। हर एक हजार छात्र पर लगभग एक ईवीएम भेजी गई है। काॅलेज में छह हजार से अधिक छात्र हैं, तो वहां सात ईवीएम भेजी गई हैं।
जानिए कौन हौं उम्मीदवार
अध्यक्ष पद
अंजलि (आइसा-एसफआई), अनुज कुमार (निर्दलीय), आर्यन मान (एबीवीपी), दिव्यांशु सिंह यादव (निर्दलीय), जोसलीन चौधरी (एनएसयूआइ), राहुल कुमार (निर्दलीय)उमांशी (निर्दलीय) योगेश मीना (दिशा)
अभिषेक कुमार (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष पद
गोविंद तंवर (एबीवीपी), राहुल झांसला (एनएसयूआई) , सोहन कुमार (आइसा-एसफआई)
सचिव पद
अभिनंदना (आइसा-एसफआई), कबीर (एनएसयूआई)
कुणाल चौधरी (एबीवीपी)
मोहित (निर्दलीय)
संयुक्त सचिव पद
अभिषेक कुमार (आइसा-एसफआई), अक्षिता (इनसो), अमिलिया एन वर्गीस (निर्दलीय), दीपिका झा (एबीवीपी), लवकुश भदाना (एनएसयूआई)

