BJP ने बंगाल चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, मोदी बोले टीएमसी सरकार घुसपैठियों के बचाव में लगी है

BJP has released its list of 40 star campaigners for the upcoming West Bengal Assembly elections.

BJP has released its list of 40 star campaigners for the upcoming West Bengal Assembly elections.
PM Narendra Modi today launched the BJP campaign for the 2026 West Bengal Assembly elections with a rally in Cooch Behar on April 5, 2026

दिल्ली : विशेष संवाददाता

West Bengal Election 2026: बंगाल विधान चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री और प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जो राज्य में चुनावी मैदान संभालेंगे।

बीजेपी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और बिप्लब कुमार देब जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, कंगना रनौत, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, लिएंडर पेस, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, अमित मालवीय समेत कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।

पीएम मोदी , कूच बिहार रैली में बोले- बीजेपी जीती तो 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा

पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा बंगाल ‘शक्ति पूजा’ की धरती है। मैं यहां आए सभी बहनों-बेटियों को, बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि भाजपा आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। अगर सत्ता में भाजपा आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तीकरण का रास्ता खोलेगी और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा. अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इस बार न्याय की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंगाल के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। हर भ्रष्ट व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा और उसे जनता को लूटी गई संपत्ति लौटानी होगी।

सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी में खतरनाक बदलाव- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल शासन के 15 वर्षों में बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी में खतरनाक बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को TMC का सीधा संरक्षण मिलता है। TMC इन्हें सीधे अपने सिंडीकेट में भर्ती करती है। इनसे बंगाल के लोगों की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। इसलिए भारत सरकार घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने का काम कर रही है। भारत ही नहीं, दुनिया के बड़े-बड़े देश इस समय गैरकानूनी घुसपैठियों को अपने यहां से निकाल रहे हैं। लेकिन बंगाल में टीएमसी सरकार घुसपैठियों के बचाव में लगी है। इसलिए ये तृणमूल वाले SIR का विरोध कर रहे हैं। यही नहीं, TMC..CAA को रद्द करने की धमकी दे रही है। यानी, जिन शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता मिली है, ये उनकी नागरिकता छीनेंगे। और ये नागरिकता ये अवैध घुसपैठियों को देंगे। क्योंकि इन घुसपैठियों को टीएमसी अपना वोटबैंक मानती है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *