बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक चलेगा

Bihar Legislature Monsoon Session

पटना : किशोर कुमार सिंह

Bihar Legislature Monsoon Session: The five day monsoon session of the state assembly and state legislative council will take place from July 20th to July 24.

बिहार विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। पांच दिनों तक चलने वाला मानसून सत्र महत्वपूर्ण है। इस दौरान वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। नई सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का यह पहला मानसून सत्र होगा जिसमें कानून व्यवस्था और पुलिस एनकाउंटर जैसे मुद्दों पर विपक्ष के हंगामेदार रहने के आसार हैं। माना जा रहा है कि विपक्ष भरत तिवारी एनकाउंटर और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरेंगा और हंगामा करेगा। 21 वर्षों बाद पहली बार नीतीश कुमार नहीं दिखेंगे।

20 जुलाई को सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण कराया जाएगा, यदि आवश्यक हुआ। साथ ही, विधानमंडल के अवकाश काल में राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियां सदन के पटल पर रखी जाएंगी। 21 और 22 जुलाई को राजकीय विधेयकों और अन्य सरकारी कार्यों पर चर्चा होगी। 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान तथा उससे संबंधित विनियोग विधेयक पारित कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।सत्र के अंतिम दिन, 24 जुलाई को, गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य, विशेषकर गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *