Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में भव्य और 9वां दिव्य दीपोत्सव में रचा इतिहास , 26 लाख दीप जलाए गए

Ayodha-Dipotsav-2025

अयोध्या : विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश : दीपावली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव मानाने का रिकॉर्ड बन गया है। आज भगवन राम के जन्म स्थान अयोध्या में दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार दीप जलाए गए है। क्यूआर कोड स्कैनिंग से प्रतिभागियों की गिनती हुई। रामनगरी में नौवें दीपोत्सव में 26 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बना ।

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले सरयू आरती में 21,000 से अधिक लोगों ने भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस मौके पर सीएम योगी ने राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष पर हमला किया और कहा कि जो लोग गोलियां चलवाते है वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सपा ने रामलला को कैद रखा, रामभक्तों पर गोली चलवाई और अयोध्या की पहचान मिटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि श्रीराम को 500 साल तक अपमान सहना पड़ा, लेकिन सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। सीएम योगी ने कहा कि सपा ने अयोध्या के साथ अन्याय किया। राम मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाए गए और रामभक्तों पर गोलीबारी की गई। यह वही लोग हैं जिन्होंने हमारी आस्था को खंडित करने की कोशिश की है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी निश्चल बरोट ने बताया कि इस आयोजन में प्रतिभागियों की गिनती क्यूआर कोड स्कैनिंग के जरिए की गई, जिसमें 2,100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जो पिछले 1,774 के रिकॉर्ड को तोड़ता है। इस रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा आज रविवार को मुख्यमंत्री के सामने मंच पर की गयी है। दीपोत्सव 2025 के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि अयोध्या केवल तीर्थ नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का हृदय है।

रामनगरी अयोध्या में नौवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें 26 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया । राम की पैड़ी पर 56 घाटों पर 30,000 स्वयंसेवकों ने 29 लाख दीये सजा दिए गए। गिनीज बुक की टीम ने ड्रोन की मदद से इन दीयों की गिनती पूरी कर ली। इस आयोजन में 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा गया है। आपको बता दें कि वर्ष 2017 में पहली बार एक लाख 71 हजार दीपक जलाए गए थे। इस आयोजन में 11 सौ ड्रोन आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत किया, जिसमें स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से जय श्रीराम, धनुषधारी राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमानजी, रामसेतु और राममंदिर मनमोहक आकृतियां शामिल रही। इस कार्यक्रम ने 5 देशों के 90 से ज्यादा कलाकारों कने भाग लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स पर लिखा है :

अरुण नयन राजीव सुवेशं।
सीता नयन चकोर निशेशं।।
हर हृदि मानस बाल मरालं।
नौमि राम उर बाहु विशालं।।

‘दीपोत्सव-2025’ की दिव्य आभा से दीप्त श्री अयोध्या धाम में श्री राम दरबार के प्रतीक स्वरूप का तिलक लगाकर वंदन-अभिनंदन किया।
आज श्री अयोध्या धाम से विश्वभर में भारतीय संस्कृति की आत्मा, सनातन धर्म की श्रद्धा और रामराज्य के आदर्शों का दिव्य संदेश प्रसारित हो रहा है।
जय जय सीताराम!

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *