पटना / दिल्ली
Bihar SIR final voter list out by election commission of India
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है। बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस शुरू होने से पहले राज्य में 7.89 करोड़ मतदाता थे। नाम उनके कटे हैं , वो जिनकी मृत्यु हुई है या जिन्होंने अपना दस्तावेज समय पर SIR टीम को नहीं दे पाए हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया जून 2025 में शुरू हुई थी, जिसमें सभी 7.89 करोड़ मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म दोबारा भरने का निर्देश दिया गया था। ड्राफ्ट सूची 1 अगस्त को जारी की गई थी, जिसमें 7.24 करोड़ नाम थे और 65 लाख नाम (मृत, स्थानांतरित या डुप्लिकेट) हटा दिए गए थे। इसे लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. अब जो फाइनल वोटर लिस्ट जारी हुई है, उसमें 14 लाख वोटर और जोड़े गए हैं.
बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न करा लेना होगा।
चुनाव आयोग के वेबसाइट पर अपना वोटर लिस्ट में कर सकते हैं नाम या नहीं
https://voters.eci.gov.in/
CEC ज्ञानेश कुमार सहित तीन सदस्यीय आयोग की टीम 4-5 अक्टूबर को पटना पहुंचेगी
पिछली बार 2020 के विधान सभा चुनाव में तीन चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी। इस बार चुनाव की तारीखों का एलान 6 अक्टूवर के बाद होने की संभावना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित तीन सदस्यीय आयोग की टीम 4-5 अक्टूबर को पटना पहुंचेगी, जहां मतदान की तारीखों (संभावित रूप से 5-15 नवंबर, तीन चरणों में) पर चर्चा होगी। 4 अक्टूबर को पटना में बैठक होगी और 5 अक्टूबर को जिलों का दौरा आयोग की टीम करेगी। इस दफे पहले चरण का मतदान छठ पर्व के बाद अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है। छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी, जिसका अर्थ है कि बिहार चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होंगे। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव इस बार भी तीन चरणों में या दो चरण में हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार 470 पर्यवेक्षक बिहार और कुछ विधानसभा उपचुनावों में तैनात करने की योजना बनाई है। इसे लेकर 3 अक्टूबर को पटना में ब्रीफिंग होगी।

