शादी के बंधन में बंधे लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव

दिल्ली : संवाददाता

लालू प्रसाद यादव के छोटे तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली स्थित सैनिक फार्म हाउस में संपन्न हो गई है. चट शादी पट ब्याह के कहावत को अपनाते हुए तेजस्वी यादव ने आज ही मंगनी की और आज ही ब्याह भी रचा लिया. तेजस्वी ने हरियाणा लडकी रेचल आयरिश के साथ शादी किया है. यह खुलासा उनकी बहन रोहिणी के एक ट्वीट से हुआ है.

इस शादी को बहुत ही गुप्त रखा गया था. मीडिया को भी इससे दूर रखा गया था. परिवार और करीबी लोग ही इस शादी में शामिल हुए. शादी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे और खबर को गुप्त रखा गया था.

सूचना है कि तेजस्वी की होने वाली दुल्हनिया एलेक्सिस पहले बतौर एयरहोस्टेस काम करती थीं. वह दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं.

कहा जा रहा है कि लालू यादव और राबड़ी देवी अंत-अंत तक इस शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में तेजस्वी यादव की जिद के आगे लालू-राबड़ी को झुकना पड़ा. हालांकि लालू यादव की तबीयत लगातार खराब रहने लगी और तेजस्वी यादव भी अपनी जिद पर अड़े रहे तो, अंत में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बेटे की खुशी के लिए मजहब की दीवार को गिरा दिया और दूसरे धर्म की लड़की से शादी की इजाजत दे दी.

इस शादी को लेकर तेजप्रताप ने कहा कि कृष्ण का आशीर्वाद अर्जुन को है. दोनों को आशीर्वाद हैं कि दोनों भविष्य में अच्छा करे. बहुत दिनों बाद घर में अच्छा माहौल बना है. वे अच्छे तरीके से सास-ससुर की सेवा करें.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *