पटना : उमेश नारायण मिश्रा
NITISH SETU IN BIHAR:PM Modi to inauguration nitish setu in patna bidupur 6 lane ganga bridge on November 21. The bridge connects Kachchi Dargah in Patna district to Bidupur in Vaishali district via Raghopur Diara. It provides an additional Ganga crossing between Patna and North Bihar to ease congestion and reduce travel times.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को बिहार के वैशाली दौरे के दौरान ‘नीतीश सेतु’ (कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वैशाली के राजपाकर (जाफरपट्टी) क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम से इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे.
यह गंगा नदी पर बना 6-लेन पुल है, जो पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। 5,571 करोड़ से अधिक की लागत से बने इस पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। गंगा नदी पर बना यह आधुनिक 6-लेन पुल इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है, जो राजधानी पटना और वैशाली जिले के बिदुपुर के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इसके शुरू होने से महात्मा गांधी सेतु पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और उत्तर तथा दक्षिण बिहार के बीच आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। इस पुल के चालू होने से न सिर्फ लोगों के समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि उत्तर बिहार के किसानों के लिए भी तरक्की के नए द्वार खुलेंगे. लीची, मक्का, केला और अन्य सब्जियां अब बहुत कम समय में पटना और दूसरे बड़े बाजारों तक पहुंच सकेंगी।
21 नवंबर को प्रस्तावित “नीतीश सेतु” के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने जायजा लिया।
https://x.com/IPRDBihar/status/2123034365001392601
बिहार सरकार ने इस पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा, यात्रा का समय कम होगा और महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा। इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना साल 2012 में एनडीए सरकार के दौरान की गई थी। सितंबर 2012 में आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार से मंजूरी मिलने के बाद फरवरी 2013 में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हुई। इसके बाद अगस्त 2014 में केंद्र सरकार ने एशियाई विकास बैंक (ADB) से लोन की सिफारिश की, जिससे इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हुआ।
जुलाई 2015 में प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद जमीनी काम शुरू हुआ था। कुल 5,571.69 करोड़ रुपये की इस लागत वाली परियोजना में ADB ने 3,472.15 करोड़ रुपये का ऋण दिया है, जबकि बिहार सरकार ने 2,099.54 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. केंद्र और राज्य के इस बेहतरीन तालमेल ने आज इस ऐतिहासिक पुल को धरातल पर उतार दिया है।
बिहार में कुल 6,000 से अधिक पुल-पुलिया बने हुए हैं, जबकि राज्य की प्रमुख नदियों (गंगा, सोन, गंडक और कोसी) पर दर्जनों बड़े पुल मौजूद हैं और कई निर्माणाधीन हैं।
बिहार के कुछ प्रमुख और बड़े पुल:
कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल (नीतीश सेतु): गंगा नदी पर बना लगभग 9.76 किमी लंबा 6-लेन पुल.
महात्मा गांधी सेतु: पटना और हाजीपुर के बीच गंगा नदी पर बना लगभग 5.75 किमी लंबा पुल.
जयप्रकाश सेतु (दीघा-सोनपुर पुल): गंगा नदी पर बना लगभग 4.56 किमी लंबा रेल-सह-सड़क पुल.
विक्रमशिला सेतु: भागलपुर में गंगा नदी पर बना लगभग 4.37 किमी लंबा पुल.
आरा-छपरा पुल: लगभग 4.35 किमी लंबा पुल.
श्री कृष्णा सेतु (मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल): लगभग 3.75 किमी लंबा पुल






