WhatsApp Scam : NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब आया ठगी का नया रूप

WhatsApp Scam

WhatsApp पर ठगी का नया रूप सामने आ रहा है, जिसमें OTP और फर्जी लिंक की जगह साइबर ठगों ने लूटपाट का एक बेहद खतरनाक तरीका निकाल लिया है। अब वॉट्सऐप पर मैसेज के जवाब में सिर्फ NO लिखकर भेजने भर से लोगों के बैंक खाते खाली हो रहे हैं।

नई तकनीक से यानी OTP और फर्जी लिंक पर क्लिक नहीं करने के कारण साइबर ठग भी अब नई तरकीब लेकर लोगों के पैसे उड़ाने में लग गये हैं। साइबर ठगों से बचने के लिए आमतौर पर सभी को यही समझाया जाता है कि किसी अनजान नंबर से अपना OTP शेयर नहीं करो और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करो। लोग अब इन सभी बातों का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन अब साइबर ठगों ने ठगी का एक खतरनाक तरीका निकाल लिया है, जिसमें ठगों को आपका बैंक खाता खाली करने के लिए OTP और लिंक की जरूरत ही नहीं है। WhatsApp पर केवल NO लिखकर भेजने से ही लोगों के पैसे निकाल लिये जा रहे हैं। आईए जानते हैं कि आखिर ठग पैसे कैसे निकालते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

पैसे कटने का मैसेज दिखाकर फंसाते हैं ठग

सबसे पहले लोगों को पैसे कटने की झूठे मैसेज WhatsApp पर भेजकर ठग घबरा देते हैं। इस नए स्कैम में स्कैमर्स किसी अनजान और ज्यादातर इंटरनेशनल नंबर से आपके WhatsApp पर एक मैसेज आता है, जो दिखने में बिल्कुल बैंक के अलर्ट जैसा ही लगता है। इस मैसेज में दावा किया जाता है कि आपके बैंक अकाउंट से अभी-अभी एक बड़ा ट्रांजेक्शन हुआ है। आप इस मैसेज को देखकर जब तक कुछ समझ पाते हैं उससे पहले ही तुरंत एक दूसरा मैसेज पॉप-अप होता है कि अगर यह ट्रांजैक्शन आपने नहीं किया है तो पेमेंट को तुरंत रोकने के लिए जवाब में NO लिखकर भेज दें। अचानक से लोग पैसे कटने की बात पढ़कर घबरा जाते हैं और उस ट्रांसजेक्शन को रोकने के लिए बिना सोचे-समझे तुरंत NO लिखकर भेज देते हैं। अब सवाल यह है कि आखिर केवल NO लिखने से हैकर पैसे कैसे निकाल लेता है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

ओटीपी और लिंक के बिना ऐसे हैक हो जाता है फोन

टेक्निकल भाषा में बिना ओटीपी और लिंक के हैकिंग की इस नई तकनीक को Auto Execution File Attack कहा जाता है। दरअसल जब स्कैमर्स WhatsApp पर फर्जी मैसेज भेजते हैं तो उस मैसेज के पीछे बैकग्राउंड में एक छुपी हुई खतरनाक स्क्रिप्ट यानी मैलवेयर कोड जुड़ा होता है। जब तक यूजर खुद उस WhatsApp मैसेज पर कोई जवाब नहीं देता है तब तक WhatsApp का डिफॉल्ट सिक्योरिटी सिस्टम किसी भी अनजान नंबर से आने वाली ऐसी कमांड को ब्लॉक करके रखता है, लेकिन जैसे ही जवाब में NO लिखकर सेंड किया जाता है, App को लगता है कि यूजर उस नंबर को जानता है और यहीं से वह छुपी हुई खतरनाक स्क्रिप्ट या मैलवेयर कोड आपके फोन में अपने आप एक्टिव हो जाती है। इस मैलवेयर कोड के चालू होते ही हैकर्स को आपके Phone का पूरा एक्सेस मिल जाता है और वे आपके बैंकिंग डिटेल्स चुराकर आपका पैसा उड़ा लेते हैं।

WhatsApp Scam से बचने के उपाय

इस तरह के नई साइबर ठगी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि किसी भी अनजान नंबर से आए WhatsApp मैसेज पर YES या NO में जवाब बिल्कुल भी न दें। याद रखें कि कोई भी बैंक किसी रैंडम WhatsApp नंबर से मैसेज भेजकर ट्रांजैक्शन वेरिफाई करने के लिए नहीं कहता है। आप हमेशा ऐसे मैसेज से सावधान रहें और अगर आपके पास पैसे कटने का ऐसा कोई मैसेज आता है तो रिप्लाई करने के बजाय तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दें और मैसेज को डिलीट कर दें। हमेशाअपने खातों की जांच करने के लिए सिर्फ बैंक की ऑफिशियल ऐप, वेबसाइट और कस्टमर केयर नंबर का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा सिक्योरिटी बग्स से बचने के लिए अपने WhatsApp को हमेशा अपडेटेड रखें। अगर इसके बाद भी आपके साथ किसी तरह का साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और सरकार के ऑफिशियल पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा दें।

(डॉ. निशा सिंह)

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *