जानिए आज सुबह की देश की प्रमुख ख़बरें : DUSU चुनाव 2026, नीतीश की बैठक , TMC चुनाव चिन्ह हो गया फ्रीज़ , जापान में 100 पार में 87.6% महिलाएं, एशियन गेम्स 2026 में भारत और जापान का मुकाबला से लेकर मौसम से जुड़े अपडेट खबर

Top national headlines for this morning, September 18, 2026.

Top national headlines for this morning, September 18, 2026.

जानिए आज सुबह की देश की प्रमुख ख़बरें : 

DUSU चुनाव 2026 : मतदान शुरू, शाम 7:30 बजे तक चलेगा वोटिंग , मतगणना शनिवार को होगी।

DUSU चुनाव में आज शुक्रवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। जिसमें कुल 1,51,842 छात्र हिस्सा लेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज शुक्रवार (18 सितंबर) को मतदान होने है. इस मतदान में करीब डेढ़ लाख छात्र हिस्सा लेंगे और 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. मतदान की प्रक्रिया डे क्लास के लिए सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इवनिंग क्लास के लिए मतदान दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और शाम 7:30 बजे तक चलेगा। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से यश डबास का मुकाबला NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच हो रहा है। एबीवीपी ने इशू मौर्य को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। सचिव पद पर विद्यार्थी परिषद की तरफ से रिया छाबड़ी चुनाव मैदान में हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने वाइस प्रेजिडेंट के लिए वीर छत्रथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर गोपाल चौधरी को कैंडिडेट बनाया गया है। एनएसयूआई ने शुक्रवार को इनके नाम घोषित किए गए। मतगणना शनिवार को होगी।

चुनाव आयोग ने TMC चुनाव चिन्ह ‘फूल और घास’ फ्रीज

तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ‘फूल और घास’ को चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया है. पश्चिम बंगाल उपचुनाव 2026 से पहले ये पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी दोनों की ही पार्टी के लिए बड़ा झटका है। चुनाव आयोग के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी औरऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों ही गुट 6 अक्टूबर 2026 को होने वाले बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में पार्टी सिंबल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दोनों गुटों से कहा गया है कि वे 18 सितंबर को सुबह 11 बजे तक चुनाव आयोग को अपनी पसंद के तीन-तीन नाम और मुक्‍त चुनाव चिह्न सौंप दें। चुनाव आयोग अब दोनों को नया चुनाव चिन्ह आवंटित करेगी।

अलर्ट: नीतीश कुमार सभी सांसदों,विधायकों, विधान पार्षदों,और मंत्रियों के साथ आज पटना में करेंगे बैठक

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 18 सितंबर को अपने सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई है। 18 सितंबर को होने वाली बैठक NDA की राजनीति के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। BJP के साथ सरकार में रहते हुए JDU को अपने राजनीतिक आधार को मजबूत बनाए रखना है

अलर्ट: एफसीआरए संशोधन विधेयक-2026 पर बनी जेपीसी की पहली बैठक आज होगी

एफसीआरए संशोधन विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक आज दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्य रूप से गृह मंत्रालय के अधिकारी समिति के सदस्यों के सामने विधेयक पर ब्रीफिंग देंगे। इस विधेयक-2026 की विस्तृत जांच के लिए गठित संयुक्त समिति में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के कुल 31 सदस्य शामिल हैं। पिछले मानसून सत्र के दौरान विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा गया था।

SEMICON India 2026 : दिल्ली में द्वारका यशोभूमि में कार्यक्रम जारी

SEMICON India 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (आईआईसीसी) में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को इस मेगा इवेंट का उद्घाटन किया था। इस वर्ष का मुख्य विषय ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ हैइस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं सरकार सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश में चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस पैकेजिंग को बढ़ावा दे रही है।

जापान में पहली बार एक लाख लोग शतायु, 100 पार में 87.6% महिलाएं

जापान में लंबी उम्र जीने वालों की संख्या ने नया आंकड़ा दर्ज किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक लाख से अधिक लोग अब 100 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के हैं। इनमें महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों की तुलना में काफी अधिक है। बीते वर्षों में शतायु आबादी लगातार बढ़ी है और इसकी वजह बेहतर भोजन, चिकित्सा सुविधाओं तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल को माना जाता है। जापान में 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या पहली बार एक लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब 1,07,677 शतायु हैं। इनमें 94,298 महिलाएं यानी 87.6% और 13,379 पुरुष हैं। पिछले साल के मुकाबले इनकी संख्या 7,914 बढ़ी है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

भारत ने अफगानिस्तान को सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ किया

भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में 127 रन से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ किया। यह टी20 इतिहास में भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, 8 सितंबर 2022 को टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 101 रन के अंतर से हराया था. इस फॉर्मेट में भारत ने सबसे बड़ी जीत 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की है, जब उसने कीवी टीम को 168 रन से रौंदा था. यह अफगानिस्तान के लिए भी टी20 इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है।

एशियन गेम्स 2026: भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में आज शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का क्वार्टर फाइनल में सामना जापान से होगा। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कभी मैच नहीं हुआ है। महिला स्पर्धा में आठ टीम हिस्सा ले रही हैं और प्रतियोगिता सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होगी। भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। एशियाई खेल 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया (Aichi-Nagoya) में हो रहा है। यह 20वां एशियाई खेल है।यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।जापान तीसरी बार इस खेल महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में ये खेल हुए थे।

19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी छात्रों की गूंज 

राहुल गाँधी मध्यप्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज प्रोग्राम #ChhatronKiGoonj को सम्बोधित करेंगें। शाम 5:00 बजे भारत जोड़ो मैदान, इंदौर में कार्यक्रम आयोजित हैं । राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” (Chhatron Ki Goonj) कार्यक्रम देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया गया है। यह एक राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन और संवाद श्रृंखला है जो पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ चलाई जा रही है।

जंतर मंतर मारपीट मामला मामला : स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली कोर्ट से 3 सप्ताह की अंतरिम जमानत

सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान हमले के मामले में तिहाड़ में बंद स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली कोर्ट से 3 सप्ताह की अंतरिम जमानत मिलने के बाद देर रहा रिहा हो गया। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने संजय आजाद नामक व्यक्ति पर हमले के मामले में जेल में बंद स्वतंत्र भारद्वाज की रिहाई के लिए बृहस्पतिवार को वारंट जारी किया था। स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं , जिनपर आरोप है कि दिल्ली में सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों से मारपीट किया था।

Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू

Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में भीड़ देखने को मिली। दिल्ली के साकेत स्थित Apple Store के बाहर बड़ी संख्या में ग्राहक जमा हो गए. आज सुबह 8 बजे से बिक्री शुरू हो गयी है।

अलर्ट: एनएसए और सीडीएस का उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे।

अलर्ट: भारतीय मौसम विभाग ने 18 सितंबर को भी यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने 18 सितंबर को भी यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य भारत पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *