India vs Afghanistan T20 : आखिर DDCA से रिशेड्यूल की अपील क्यों किया गया, क्या है नई तारीखें ? जानिए पूरा शिड्यूल

India vs Afghanistan T20

 

भारत और अफगानिस्तान के बीच होनेवाले पहले टी20 मैच पर उस समय संकट के बाद छा गए, जब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से मैच रिशेड्यूल करने की अपील की। आइए जानते हैं कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह अपील क्यों किया और इसपर क्या फैसला हुआ ?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों के सीरिज का पहला मैच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से अपील की थी कि वह इस मुकाबले को रिशेड्यूल करे। अब इस पर डीडीसीए ने स्पष्ट किया है कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में ही होने हैं।

दिल्ली में होने हैं T20 मुकाबले का शिड्यूल

इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी20 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच पूरी टी20 सीरीज पांच दिनों के भीतर पूरी होनी है।

 

रिशेड्यूल के लिए डीडीसीए से क्यों की गई अपील?

आपको बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में कई विदेशी और भारतीय वीवीआईपी मेहमानों का आना-जाना होगा। इससे राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था पर सुरक्षा का अतिरिक्त दबाव रहेगा और इस दौरान खेल होने पर लोगों को और असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसी कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीसीए ने पहला टी20 रिशेड्यूल करने का आग्रह किया था। इसके जवाब में डीडीसीए ने कहा है कि ये उनका इवेंट नहीं है और अगर शिड्यूल में कोई बदलाव किया जाता है तो इसकी सूचना दी जाएगी। डीडीसीए ने ट्रैफिक पुलिस को आश्वस्त किया है कि मैच में दिक्कत नहीं आएगी और भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाला पहला टी20 मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए सख्त सुरक्षा

12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ब्रिक्स-2026 के को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कुछ हवाई उड़ानों पर रोक लगा दी है। यह आदेश 10 सितंबर, 2026 से 14 सितंबर, 2026 तक लागू रहेगा। आपको बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन में 11 सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, व्यवस्थित ट्रैफिक, होटल, एयरपोर्ट और विदेशी नेताओं की आवाजाही की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ब्रिक्स सम्मेलन की सुरक्षा के लिए करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

भारत और अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें:

भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, नीतीश कुमार रेड्डी,वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तानी टीम : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

(दिल्ली – डॉ. निशा सिंह)

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *