Miss World 2026 Finale: भारत की निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में ताज के लिए मुकाबला करेंगी

MissWorld2026

 

Miss World 2026 Finale: Nikita Porwal represents India at Miss World 2026 finale in Vietnam.

मिस वर्ल्ड 2026: भारत की बेटी निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में ताज के लिए आज 5 सितंबर को मुकाबला करेंगी। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 75वां संस्करण इस समय वियतनाम में आयोजित किया जा रहा है।

इसका ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को होगा। भारत में इस पूरे कार्यक्रम का लाइवस्ट्रीम JioHotstar पर आज शाम 5:30 बजे से लाइव देख सकेंगे। भारत का मिस वर्ल्ड में इतिहास काफी शानदार रहा है। भारत ने अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का ताज जीता है। इस साल मिस वर्ल्ड 2025 में भारत की निकिता पोरवाल देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत ने अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। पहली बार 1966 में रीता फरिया ने ये ताज पहना। फिर 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा, और 2017 में मानुषी छिल्लर ने ये खिताब अपने नाम किया।

इस बार मिस वर्ल्ड का आयोजन वियतनाम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों से आईं सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं। फिनाले में सभी प्रतिभागी ताज के लिए मुकाबला करेंगी।

जानिए कौन हैं निकिता पोरवाल ?

निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2024 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। निकिता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एंकर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने थिएटर में भी काम किया। वह एक अभिनेत्री, मॉडल और नाटककार भी हैं। मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, निकिता ने 60 से ज्यादा थिएटर प्रस्तुतियों में काम किया है। वह थिएटर कंपनी ‘रंगरेज’ की क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। इसके अलावा वह लेखन और सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखती हैं।

भारत से अब तक कुल 6 महिलाएं मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब जीत चुकी हैं।

रीता फारिया (Reita Faria) – 1966 (मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला)
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) – 1994
डायना हेडन (Diana Hayden) – 1997
युक्ता मुखी (Yukta Mookhey) – 1999
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) – 2000
मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) – 2017

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *