ED searches multiple states in NHAI toll ‘fraud’ case: ED searches 14 premises across seven states, UTs in NHAI toll fraud case.
ED has launched a major money laundering operation, conducting searches at 14 premises across 7 states and Union Territories. The crackdown is linked to a massive fraud involving “fraudulent” toll collection at various National Highways Authority of India (NHAI) plazas.
दिल्ली : फर्जी तरीके से टोल वसूली मामले में ED ने आज बड़ी कार्रवाई की है। PMLA के तहत 14 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। फर्जी तरीके से टोल वसूली और रकम को सरकारी हिसाब-किताब से बाहर रखने के मामले में ED ने ये कार्रवाई की. ED के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने PMLA के तहत 14 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता में छापेमारी
#NHAI toll ‘fraud’ case: ED की ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता में कर रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि NHAI के अलग-अलग टोल प्लाजा पर कथित तौर पर कुछ अनधिकृत सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस सॉफ्टवेयर की मदद से असली टोल रसीदों के बजाय फर्जी या अनधिकृत रसीदें तैयार की जाती थी और टोल से मिलने वाली रकम का कुछ हिस्सा सरकारी हिसाब-किताब में दर्ज होने से पहले ही दूसरी जगह भेज दिया जाता था।
ED के मुताबिक इस मामले में फॉरेंसिक जांच और NHAI के रिकॉर्ड से भी ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हो चुकी है। इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए ED ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। पिछले महीने भी ईडी ने कई टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून. 2002 की धारा 17 के तहत 14 ठिकानों पर छापा मारा था। ये रेड उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर (NCR) और कोलकाता में स्थित परिसरों पर की गई थी।
दिल्ली : विशेष संवाददाता

