भारत : वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि

India GDP grows 7.8% in Q1 FY27

India GDP grows 7.8% in Q1 FY27: भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्‍पाद यानि जीडीपी में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रही थी। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की रफ्तार बरकरार है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी में भी 10.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आज चालू वित्‍त वर्ष के अप्रैल से जून तक के लिए जीडीपी के तिमाही अनुमान जारी किए।

अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन को तृतीयक क्षेत्र ने प्रमुख रूप से मजबूती प्रदान की है। इस क्षेत्र में 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसमें मुख्य योगदान वित्त, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सेवाओं का रहा, जिनमें 12.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। द्वितीयक क्षेत्र में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्राथमिक क्षेत्र में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसमें मुख्य योगदान कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों का रहा, जिनमें चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा:

PM  Narendra Modi has termed India’s 7.8% GDP growth in first quarter of FY 2026-27 a “herculean feat”. Shri Modi said that the achievement reflects the collective strength and resilience of the people of India, despite oil price shocks, supply chain disruptions and global uncertainties.
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की अनुकरणीय जीडीपी वृद्धि दर असाधारण उपलब्धि है।यह वृद्धि हमारे लोगों की सामूहिक शक्ति से सुनिश्चित हुई है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में बढोत्तरी और आपूर्ति शृंखला की समस्याओं के बावजूद भारत ने ऐसी वृद्धि हासिल की। निराशावादी फिर गलत साबित हुए और भारत फल-फूल रहा है!

दिल्ली : शार्प वे नेटवर्क

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *