Jantar Mantar Protest: सीजेपी का आंदोलन खत्म , धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, 27 जुलाई को संसद में बिल होंगे पेश

Dharmendra Pradhan Resign

दिल्ली : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

Jantar Mantar Protest: India’s ‘cockroach’ protesters call off strike as education minister resigns.CJP says Pradhan’s resignation ‘just a trailer’, will continue to raise youth issues.
Union Minister Prahlad Joshi has been appointed as Education Minister following Dharmendra Pradhan’s resignation from the post on Saturday. Fast track courts to hear paper leak cases on daily basis New bill in Lok Sabha on Monday. Seeking to amend a two-year-old anti-paper leak law, a bill that proposes to set up fast-track courts in every state for speedy trials of accused and enhances punishment is set for introduction in the Lok Sabha on Monday.

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कहा कि सरकार ने हमारी तीनों मांगें मान ली हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को सरकार के साथ एक अहम बैठक की थी।

Dharmendra Pradhan Resign: कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पेपर लीक के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन का असर देखने को मिला। देश की सरकार Gen-Z की आगे झुक गई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के सांसद हैं। उन्हें पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार द्वारा शनिवार (25 जुलाई 2026) को संगठन की सभी मांगें मान लिए जाने के बाद नीट विवाद को लेकर अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है। सीजेपी ने जंतर-मंतर से आंदोलन को वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी मांग मान ली है और हम आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करते हैं।

सरकार से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हमने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन राउंड की बातचीत की. जंतर-मंतर पर हमारा प्रोटेस्ट, जो कई दिनों से चल रहा था, हमारी तीन मुख्य मांगें थीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ फाइल किए गए सभी लीगल केस, एफआईआर वापस ली जाएं और प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ भविष्य में कोई केस फाइल नहीं किया जाय।

संसद में 27 जुलाई को पेपर लीक होने से रोकने के लिए बिल

Centre set to introduce anti-paper leak amendments in Lok Sabha on Monday.
केंद्र सरकार पेपर लीक होने से रोकने के लिए बिल संसद में 27 जुलाई को लेन वाली है। ये बिल से नकल-विरोधी मौजूदा कानूनों को और सख्त किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पेपर लीक को लेकर सरकार पहले जो बिल लाई थी, उसी में संशोधन कर प्रावधानों को और कड़ा कर सकती है। बिल से जुड़े प्रस्तावित संशोधनों को शुक्रवार (24 जुलाई) को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिली है। वहीं नए संशोधन के बाद पेपर लीक में दोषी पाए जाने वालों को 10 साल की कैद की सजा हो सकती है और 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफे के बाद अब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि बीजेपी और आरएसएस पर एजुकेशन सिस्टम खोखला करने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह को भी आड़े हाथों लिया। साथ ही पीएम मोदी से छात्रों से माफी मांगने की अपील की है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *