दिल्ली : किशोर के सिंह
Congress Protest:
Delhi: Parliament Monsoon Session: Opposition leaders, including LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav and others stage a protest on the Parliament premises wearing black clothes.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन अभी भी सड़क से लेकर संसद तक संग्राम जारी है। इधर नीट पेपर धांधली और प्रदर्शनकारी छात्रों व सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को हुए संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में मुद्दों को उठाया, जिसके बाद संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई
कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, ‘यह भारत की आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन है। उन्होंने कहा है कि 20 जुलाई को जो हुआ, वह सिर्फ एक ट्रेलर था. अगर सरकार नहीं मानी तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे क्योंकि इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे और चुप नहीं रहेंगे. सरकार को सच में संभलने की ज़रूरत है, वरना देश के युवा उन्हें बुरी तरह सत्ता से बेदखल कर देंगे।
जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की. HC के आदेश के बाद उन्हें सफदरजंग से मेदांता में भर्ती कराया गया है
दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज की गई हैं।
जानिए कहाँ दर्ज हुआ है FIR
-संसद मार्ग थाना – 4 FIR
-सीपी थाना – 3 FIR
-मंदिर मार्ग थाना – 1 FIR
-बाराखंभा रोड थाना – 1 FIR
-कर्तव्य पथ थाना – 1 FIR
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ये FIR दर्ज की गई हैं. मामलों की जांच जारी है.

