राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का प्रतिनिधि मंडल बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार से मिला

RPSA Deligation meets Bihar IPRD Minister Shrawan Kumar

पटना – शार्प वे न्यूज नेटवर्क।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का प्रतिनिधि मंडल पटना में बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार से मिला और अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. निशा सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पटेल और निशांत भारती शामिल थे। आयोग की महासचिव डॉ. निशा सिंह ने बताया कि मंत्री जी ने डेलिगेशन को आश्वासन दिया है कि आयोग की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के प्रतिनिधि मंडल ने बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री से कई मांगें रखी, जिनमें प्रमुख है – पत्रकारों पर होने वाले हमलों को गंभीरता से लिया जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाए। पत्रकारों के पेंशन योजना के पात्रता के नियमों को सरल बनाया जाए। जिला स्तर पर प्रेस क्लब को पत्रकारों को वास्तविकता में सौंप दिया जाए। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के कार्यालय के लिए पटना या मुंगेर में स्थान उपलब्ध कराया जाए।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *