दिल्ली : पोलिटिकल एडिटर
ECI announces SIR Phase-III across 16 states and three UTs.The Election Commission of India has announced the Special Intensive Revision, SIR Phase-III, which will be conducted in a phased manner across sixteen states and three Union Territories.
The states included in this phase are Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Haryana, Jharkhand, Karnataka, Maharashtra, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland, Odisha, Punjab, Sikkim, Tripura, Telangana, and Uttarakhand. The Union Territories covered are the National Capital Territory of Delhi, Chandigarh, and Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu.
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। देशभर के 16 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर होगा। इसी साल जुलाई के पहले हफ्ते से लेकर सितंबर तक राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची आएगी। तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली समेत कुल 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। एसआईआर का ये चरण पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले होगा। एसआईआर अभियान के पहले और दूसरे चरण में 13 राज्यों के करीब 59 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन पहले ही किया जा चुका है।
निर्वाचन आयोग की ओर ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसआईआर के तीसरे चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। आयोग ने बताया कि तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो जाएगा।
https://x.com/ECISVEEP/status/2054848296653631997
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 59 करोड़ मतदाताओं का पुनरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6.3 लाख से अधिक BLOs और 9.2 लाख BLAs की भागीदारी रही।
पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 90.66 लाख से 91 लाख नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. शुरू में 7.66 करोड़ वोटर थे, अब बचे हैं करीब 6.75-6.77 करोड़, यानी 11.6-12% की कमी हो गई.
SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम
1 जुलाई 2026 से – ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: दादरा एवं नगर हवेली-दमण एवं दीव :अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 11 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: उत्तराखंड:अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 15 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 सितंबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: तेलंगाना और पंजाब- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 1 अक्टूबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली-अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 अक्टूबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: नागालैंड- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 नवंबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: त्रिपुरा- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 23 दिसंबर 2026
देश में सबसे पहला Special Intensive Revision (SIR) 1952 में हुआ था। उस समय कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। यह मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (Electoral Roll Revision) की प्रक्रिया है। चुनाव आयोग ने 2025 में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में नया SIR शुरू किया, जो 2002-2005 के बाद से पहला राष्ट्रव्यापी अभ्यास है।1993 में T.N. शेषन के समय भी एक महत्वपूर्ण गहन पुनरीक्षण हुआ था।

