पटना : पंकज शर्मा
Nitish kumar’s son JD(U) leader Nishant Kumar to begin his state tour from East Champaran district on May 3.
Nishant Kumar Yatra: पिता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पुत्र निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद अब ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकल रहे हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा को निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य और राज्य की सियासत के लिए अहम कदम माना जा रहा है। इस यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र चंपारण से की जाएगी।
निशांत कुमार इस यात्रा के दौरान अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वे लोगों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि वर्तमान सरकार भी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही कार्य करेगी और उनके विकास मॉडल को आगे बढ़ाएगी।
निशांत कुमार की यात्रा के निए हाईटेक रथ तैयार हो गया है, लेकिन रथ में लगी नीतीश कुमार की फोटो ने कई संदेश दिए हैं। इसी क्रम में निशांत कुमार ने सोमवार को अपने पिता नीतीश कुमार के ‘निश्चय रथ’ का भी निरीक्षण किया। इस रथ का उपयोग पहले भी विभिन्न जनसंपर्क अभियानों में किया जा चुका है।
इसके पहले सोमवार यानि 27 अप्रैल को को उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में न केवल यात्रा की रणनीति तय की गई, बल्कि इसके उद्देश्य, स्वरूप और जनता से संवाद के तरीकों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान निशांत कुमार ने पार्टी नेताओं से यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम न होकर जनसंवाद का माध्यम बने, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सके।
नीतीश कुमार के ‘निश्चय रथ’ पर फोटो भी लगे हैं। बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब फ्रंट साइट पर बैठे हैं। बीजेपी को इस यात्रा से असहज महसूस हो रही है। भले ही सम्राट मुख्यमंत्री हैं , लेकिन नीतीश कुमार लगभग हर दिन उनके क्रियाकल्प पर नजर रखे हुआ हैं।

