नीतीश कुमार को दिल्ली में सुनहरी बाग रोड पर मिला सरकारी बंगला नंबर 9

Type-8 government bungalow in Lutyens' Delhi allotted for Nitish Kumar

दिल्ली : विशेष संवाददाता
allotted a high-security Type-8 government bungalow in Lutyens’ Delhi for Nitish Kumar.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में नया सरकारी आवास मिल गया है। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली के सुनहरी बाग रोड पर टाइप-8 श्रेणी का नया सरकारी बंगला (बंगला नंबर 9) मिला है। खास बात ये है कि यह बंगला देश की सत्ता के केंद्र- संसद भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सचिवालय के बेहद करीब है। जिससे इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।

टाइप-8 बंगले सबसे उच्च श्रेणी के होते हैं, जिनमें आलीशान कमरे, बड़े लॉन और सुरक्षा की खास व्यवस्था होती है। ऐसे बंगले आमतौर पर वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों को ही आवंटित किए जाते हैं। यह सरकारी आवासों में सबसे ऊंची श्रेणी मानी जाती है और आमतौर पर केंद्रीय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों और बड़े स्तर के अधिकारियों को ही आवंटित किया जाता है। ऐसे में इस तरह का बंगला मिलना किसी भी नेता के राजनीतिक कद और अनुभव को भी दिखाता है। ये बंगले बड़े प्लॉट में बने हैं, जिनमें सामने और पीछे विशाल हरे-भरे लॉन, चौड़ी ड्राइववे और खूबसूरत बगीचे होते हैं। इनकी बनावट में दिल्ली के लुटियंस जोन की झलक साफ दिखाई देती है, जो औपनिवेशिक दौर की वास्तुकला को दर्शाती है। इन बंगलों में आमतौर पर 5 से 6 बड़े बेडरूम, ड्राइंग और डाइनिंग हॉल, स्टडी या लाइब्रेरी रूम, आधुनिक किचन और ऊंची छतों वाले विशाल कमरे होते हैं।

जानिए पटना में कहाँ रहेंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम हाउस (1 आने मार्ग) से हटकर अब पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले पर शिफ्ट हो गए हैं। पटना के अलावे वे अब दिल्ली में अपने नए आवास सुनहरी बाग रोड में रहेंगे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar को अब देशभर में Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी . गृह विभाग के आदेश के बाद उनकी सुरक्षा और भी मजबूत कर दी गई है, जिसमें NSG कमांडो समेत तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा शामिल होगा
नीतीश कुमार पिछले दो दशक से बिहार के सीएम रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया है और वह अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं. उनके इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बने हैं.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *