नोएडा: वरिष्ठ संवावदाता
Noida protests: Noida Factory Workers Throw Stones At Cops, Day After Violent Protests. Cops said that some “outsiders” attempted to incite the unrest in Noida after workers had dispersed peacefully.
The Yogi Adityanath government in Uttar Pradesh has announced an interim hike in minimum wages for unskilled, semi-skilled, and skilled workers, a day after workers’ protests in Noida turned violent. The state government, however, has rejected claims that the minimum pay has been raised to Rs 20,000 per month, and employers are not following this direction.
न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रदर्शन हो रहा है। मिनिमम 20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी आन्दोलन से पीछे नहीं हो रहे हैं। पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है।नोएडा के कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।इसी बीच यूपी सरकार ने श्रमिकों के असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी करने का एलान किया है।
नोएडा बवाल के बाद पुलिस एक्शन में अब तक 300 गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन में सोमवार को नोएडा में 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। इस दौरान 100 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, 20 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। झड़पों में 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 से अधिक लोग चोटिल हो गए।
आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर जिले में चार दिनों से सुलग रही वेतन बढ़ाने की मांग सोमवार को सुबह करीब 9 बजे फेज-2 की मदरसन कंपनी से श्रमिकों का शुरू हुआ प्रदर्शन देखते-देखते हिंसक बन गया। यह आग करीब दो घंटे में पूरे शहर में फैल गई। सड़क पर उतरे कामगारों ने सेक्टर-58, 59, 62, 63 और सेक्टर-84 की कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
दिन में उभरे श्रमिकों के असंतोष के बाद सरकार ने देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर दी। नए आदेश एक अप्रैल 2026 से लागू होंगे। अलग-अलग श्रेणियों में अधिकतम करीब 3000 तक का इजाफा हुआ है। यह तात्कालिक फैसला है।
सरकार द्वारा तय किए गए वेतन के अनुसार,
– गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद में अकुशल मजदूरी 11,313 से बढ़कर 13,690 रुपये
– अर्धकुशल मजदूरी 12,445 से बढ़कर 15,059 और कुशल 13,940 से 16,868 रुपये
– अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल 13,006, अर्धकुशल 14,306, कुशल 16,025 रुपये
– अन्य जिलों में अकुशल 12,356, अर्धकुशल 13,591 और कुशल 15,224 रुपये तय की गई है

