चुनाव डेस्क :
विधानसभा चुनाव 2026 : केरलम, असम और पुडुचेरी में मतदान शुरू। कुल 140 सीटों में असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटें पर मतदान शुरू।
दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा, जिनमें असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं।
Assembly elections 2026 : असम विधानसभा चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, राइजर दल के नेता अखिल गोगोई और एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। राज्य के 35 जिलों में कुल 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
आज 9 अप्रैल को असम में 126 सीट पर, केरलम में 140 सीट पर और पुडुचेरी 33 सीट पर वोटिंग हो रही है।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे – पहले चरण में 152 सीट पर 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 142 सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 234 सीट पर वोटिंग होगी। सभी राज्यों का रिजल्ट 4 अप्रैल को आएगा। पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा की सीटें हैं, जिनमें 17.4 करोड़ लोग वोट डालेंगे।
असम में कुल 2.50 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिला और 1.25 करोड़ पुरुष वोटर हैं। केरल में कुल 2.70 करोड़, जिसमें महिला 1.38 करोड़ महिला मतदाता हैं और 1.31 करोड़ पुरूष मतदाता हैं। पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ वोटर हैं, जिसमें महिला 3.16 करोड़ और 3.28 पुरुष वोटर हैं। तमिलनाडु में 5.67 करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें 2.89 करोड़ महिला वोटर्स हैं और 2.77 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं।
किन राज्यों में किसकी सरकार है ?
पश्चिम बंगाल – तृणमूल कांग्रेस- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, पिछले तीन बार से मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं।
असम – बीजेपी – मुख्यमंत्री – हेमंता विश्वशर्मा- पिछले दो बार से बीजेपी की सरकार है
केरल – बाम मोर्चा (एलडीएफ)- मुख्यमंत्री पी विजयन
तमिलनाडु – डीएमके – मुख्यमंत्री – स्टालिन
पुडुचेरी – मुख्यमंत्री -एन. रंगास्वामी।

