रिजर्व बैंक के गवर्नर का एलान -रेपो रेट 5.25% पर स्थिर,नहीं बदलेगी ईएमआई

RBI MPC Meeting 2026

दिल्ली : विशेष संवाददाता

RBI MPC Meeting 2026 : MPC keeps repo rate unchanged at 5.25% ; FY27 inflation at 4.6%.The Reserve Bank of India’s Monetary Policy Committee (MPC) in its April meeting has kept the repo rate unchanged at 5.25%, maintaining a pause amid evolving inflation and growth dynamics.

RBI MPC मीटिंग : आरबीआई एमपीसी की अप्रैल 2026 की आज बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में लिए गए फैसले का एलान कर दिया गया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एलान किया कि रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा गया है। ऐसे समय में ये बैठा हो रही है जब जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका-ईरान युद्ध, दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर रहा है, तब भारतीय अर्थव्यवस्था की नजरें इस नीतिगत बैठक पर टिकी हैं। आपको बता दें कि पश्चिम एशिया से भारत में कच्चे तेल का लगभग 55 प्रतिशत और एलपीजी का 90 प्रतिशत से अधिक आयात होता है।

भारत का चालू खाता घाटा 2025 में घटकर 0.4 प्रतिशत रहा, लेकिन 2026-27 में इसके 1-1.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। महंगे आयात और व्यापार में बाधाओं के कारण यह दबाव बढ़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र से आने वाली रेमिटेंस, जो कुल प्रवाह का लगभग 40 प्रतिशत है, भी जोखिम में आ सकता है।

आपको बता दें कि मूडीज ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते भारत की आर्थिक वृद्धि और महंगाई को लेकर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा कीमतों और आपूर्ति बाधाओं के कारण विकास दर धीमी हो सकती है और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *