ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर : डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा

Iran-US Ceasefire

Iran-US Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार , 08 अप्रैल, 2026 को ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान कर दिया। जंग के 40 दिन बाद दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए हैं।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि डेडलाइन खत्म होने से पहले अगर ईरान सीजफायर नहीं करता है तो उसके पावर प्लांट और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जाएगा। अब सीजफायर का ऐलान के बाद अमेरिका ईरान के पावर प्लांट, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने से परहेज करेगा। इस मामले पर मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए वाशिंगटन और तेहरान के बीच 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में मीटिंग होगी। ईरान ने अमेरिका के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम के बीच दस सूत्रीय योजना पेश की है। अब दस अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने की संभावना है।

सीजफायर का प्रभाव : ईरान से जंग रुकी पर घर में ही ट्रंप घिरे हैं। करीब 85 सांसदों ने इस्तीफा मांगा है। इधर सीजफायर की खबर के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरी भारी भीड़ देखी जा रही है। सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए हैं।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा की है। इस बीच ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बताया, अमेरिका के साथ बातचीत दस अप्रैल को इस्लामाबाद में शुरू होगी जो की दस-सूत्रीय योजना पर आधारित होगी। इस योजना के फारसी भाषा वाले संस्करण में परमाणु कार्यक्रम के लिए संवर्धन की स्वीकृति की बात शामिल है।

जानिए जिन योजनाओं पर बात होंगी उसमें क्या प्रमुख है :

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही ईरानी सेना के समन्वय में होगी।
क्षेत्र में रेजिस्टेंस एक्सिस के खिलाफ सभी युद्ध और हमले बंद किए जाएं।
अमेरिका को सभी ठिकानों और बेसों से अपनी सेनाएं वापस बुलानी होंगी।
होर्मुज में सुरक्षित ट्रांजिट सिस्टम स्थापित किया जाए, जिसमें ईरान की प्रमुख भूमिका हो।
ईरान को युद्ध में हुए नुकसान की पूरी भरपाई मिले।
उन पर लगे सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध (सैंक्शन्स) हटाए जाएं।
विदेशों में जब्त की गई ईरान की संपत्तियों को वापस किया जाए।
इन सभी शर्तों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बाध्यकारी प्रस्ताव में मंजूरी दी जाए।
अमेरिका यह लिखित भरोसा दे कि वह भविष्य में ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा।

भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी

आज 8 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखी जा रही है। ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद आज बीएसई सेंसेक्स लगभग 2674 अंकों की उछाल के साथ 77290 पर खुला. निफ्टी भी 761 अंक या 3.61 परसेंट की जबरदस्त तेजी के बाद 23855 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *