सरकार तैयार : लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने पर संसद में होगी चर्चा

discusstion will be held in parliament for increasing the number of parliament seats from 543 to 816

दिल्ली : विशेष संवावदाता
discusstion will be held in parliament for increasing the number of parliament seats from 543 to 816.

केंद्र सरकार संसद बजट सत्र को बढ़ा सकती है। इस दौरान लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने पर चर्चा हो सकती है।
आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था और 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला था। हालांकि, सरकार इसे कुछ दिनों के अंतराल के साथ दो-तीन दिन और बढ़ाने पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 2 अप्रैल को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के पीठासीन अधिकारी सदनों को स्थगित करेंगे और घोषणा करेंगे कि वे एक खास तारीख पर फिर मिलेंगे।सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के तीसरे सप्ताह में संभवित रूप से दो से तीन दिनों की बैठक बुलाई जा सकती है। हालांकि, सरकार की इन योजनाओं पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों का मानना है कि बढ़ी हुई अवधि के दौश्रान सरकार संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। यह विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जिसे आमतौर पर महिला आरक्षण कानून के नाम से जाना जाता है में संशोधन करेगा।

लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 हो जायेगी ?

जानकारी के अनुसार, परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या वर्तमान 543 से बढ़ाकर 816 की जाएगी। इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटें आवंटित होंगी। निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन प्रस्तावित 2027 की जनगणना के बजाय 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। इसी तरह का अभ्यास राज्य विधानसभाओं के लिए भी किया जाएगा, जहां सीटों को आनुपातिक आधार पर आरक्षित किया जाएगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *