नोएडा : डॉ निशा सिंह
Jewar International Airport Inauguration: Noida International Airport, Jewar, inaugurated by PM Modi today.PM Modi inaugurates the first phase of the Noida International Airport in Uttar Pradesh’s Jewar on Saturday.
The airport is expected to handle 12 million passengers every year in the initial phase The Noida airport has been developed as the second international airport for the Delhi-NCR region, supporting Delhi’s Indira Gandhi International (IGI) Airport. Both airports are expected to help reduce crowding, increase passenger capacity and strengthen Delhi-NCR’s position among major global aviation centers, according to an official statement. The airport will be the main international hub for key cities in the state, including Noida, Meerut, Ghaziabad, Mathura and Agra, as well as the entry point for several religious and tourist locations.
The Noida airport has been developed as the second international airport for the Delhi-NCR region, supporting Delhi’s Indira Gandhi International (IGI) Airport.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले फेज का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू हुआ है। यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है, जो 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से बना है। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिविल एविएशन मंत्रालय के मंत्री राम मोहन नायडू शामिल हुए। व्यावसायिक उड़ानें कुछ हफ्तों बाद शुरू होंगी, जिसमें शुरुआती तौर पर 10 प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
टिकट बुकिंग उड़ानों से 2-4 हफ्ते पहले शुरू होगी। साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) का प्रस्ताव पेश किया था। पूरी तरह बनने के बाद नोएडा एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और दिल्ली एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। इसके संचालन से दिल्ली समेत हिंडन एयरपोर्ट का दबाव भी कम होगा। साथ ही कार्गो हब से नोएडा, ग्रेनो, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा, टप्पल समेत अन्य शहरों व जिलों के उद्यमी दूसरे देशों में अपना सामान निर्यात कर सकेंगे।
करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा पूरा हो गया।इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी भी किया गया । एयरपोर्ट पर घरेलू व्यावसायिक उड़ानें और कार्गो सुविधा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। हवाईअड्डे के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं। करीब 11,200 करोड़ की लागत से तैयार हवाई अड्डा उड़ान भरने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी बोले ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्धघाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम, भारत के नए मिजाज का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू हुआ है। पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘यह सभी प्रोजेक्ट पूरा होना डबल इंजन की सरकार का शानदार उदाहरण है। सेमीकंडक्टर फैक्टरी भारत को तकनीकी में आगे बढ़ा रही है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी दे रही है और यह हमारा जेवर एयरपोर्ट, पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। आपने वीडियो में देखा, यह ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, जिससे हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पीएम ने कहा, ‘साथियों यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ कोशिश कर रहा है। हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी का बहुत आभार। हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई उड़ान मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण है। पिछले 11-12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्ययोजना बनी है, आज हम सबको देखने को मिल रही है।
Noida Airport Inauguration: एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए साधन :
घरेलू फ्लाइटों के शुरू होने के साथ-साथ कैब और बसों की सुविधा दी जानी है। इसके लिए एनआईए ने यूपी रोडवेज, दिल्ली रोडवेज, उत्तराखंड और राजस्थान रोडवेज के साथ एमओयू किया है। इसके अलावा कुछ कैब कंपनियों से भी एनआईए का समझौता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों से निजी वाहनों से आने वाले नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का विकल्प है। यमुना एक्सप्रेसवे के 32वें किमी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए इंटरचेंज बनाया गया है। करीब 800 मीटर एलिवेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का यह रास्ता पहले ही तैयार हो चुका है।

