अहमदाबाद : वरिष्ठ संवाददता
India win T20 World Cup 2026:
टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी के साथ आज अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे। फाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह अहमदबाद में ही स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे। आपको बता दें कि अहमदाबाद में हुए T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप तीसरी बार अपने नाम किया है।
कल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था. इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर धराशायी हो गई और भारत ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया अपने घर में यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी है। इसके अलावा भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतकर भी इतिहास रच दिया.
भारतीय क्रिकेट के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 2024 से 2026 के बीच टीम ने लगातार तीसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया है।

