बंगाल की फाइनल SIR लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और चार राज्यों में आज आएगी सूची

Bengal's final SIR list released, check your name; lists for four other states, including Rajasthan, will be released today.

Bengal’s final SIR list released, check your name; lists for four other states, including Rajasthan, will be released today.

शार्प वे न्यूज नेटवर्क ।
West Bengal SIR List Published: चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लिए SIR लिस्ट जारी कर दी गई है। यह ड्राफ्ट मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा यह सूची आयोग के ECINET ऐप पर भी चेक किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लिस्ट जारी कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत राज्य के मतदाता अब चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर आसानी से अपना नाम जांच सकते हैं। पश्चिम बंगाल के साथ ही देश के 4 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जा रहा है। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं- गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप और राजस्थान।

चुनाव आयोग के वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है मतदाता सूची

ड्राफ्ट मतदाता सूची चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा यह सूची आयोग के ECINET ऐप पर भी देखी जा सकती है। वोटर लिस्ट चेक करने के लिए ECINET ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *