गोवा नाइट क्लब अग्निकांड : फरार क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड में पकड़ाने के बाद बैंकॉक के इमिग्रेशन सेंटर में रखे गए

Goa nightclub fire: Fugitive club owners Saurabh and Gaurav Luthra held in Bangkok immigration centre after being arrested in Thailand

Goa nightclub fire: Fugitive club owners Saurabh and Gaurav Luthra held in Bangkok immigration centre after being arrested in Thailand
शार्प वे न्यूज नेटवर्क :

Goa Nightclub: गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में पकड़ा गया। इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस और पासपोर्ट सस्पेंशन के बाद उन्हें पकड़ा गया। अब लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक शिफ्ट कर दिया गया और वहां के इमिग्रेशन सेंटर में रखा गया है।

गोवा के नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड पुलिस की हिरासत में दिखाई दे रहे है। उन दोनों के हाथ बंधे हुए हैं और वे पासपोर्ट लेकर खड़े हैं। बताया जा रहा है कि इंटरपोल की तरफ से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई है। अग्निकांड के बाद विदेश मंत्रालय ने दोनों के पासपोर्ट भी निलंबित कर दिए थे, जिससे मामले पर तेजी से कार्यवाई हो पाया।

बता दें कि बुधवार (10 दिसंबर 2025) को ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई में लूथरा भाईयों की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत में दावा किया कि उनके मुवक्किल भाग नहीं रहे थे, बल्कि दोनों केवल एक बिजनेस मीटिंग के लिए थाईलैंड गए थे।

आगे होगी लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई

थाईलैंड से हिरासत में लिए गए गोवा के नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को भारत लाया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल गोवा सरकार की पहली कोशिश लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन और भारत लाए जाने के बाद की गिरफ्तारी रणनीति पर केंद्रित होगी। सूत्रों के मुताबिक गोवा के नाइटक्लब के सह-मालिकों में से एक अजय गुप्ता ने आग लगने की घटना के संबंध में बुधवार (10 दिसंबर 2025) को दिल्ली अपराध शाखा को कहा कि वह केवल एक साझेदार’’ हैं। बता दें कि 6 दिसंबर की रात में नाईट क्लब में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 25 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और इसकी जांच से बचने के लिए लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग गये थे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *