दिल्ली में लाल किला के पास कार धमाके में 8 लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी, लाल किला मेट्रो के गेट-1 और 4 रहेंगे बंद

REDFORT BLAST

दिल्ली : वरिष्ठ संवावदाता

Delhi Red Fort blast : 8 dead, Delhi on high alert after explosion in car. Blast near Gate 1 of Red Fort Metro station . A Delhi Police official says, “As of now, I can’t tell you anything. Investigation is being done.

Delhi Explosion: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाके में 8 लोगों की मौत हो गयी है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने घटनास्थल पर कहा कि अभी घटना के बार में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जाँच अभी चल रही है। अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फ़ोन पर बात की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी है.

बताया जाता है कि धमाका लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में अचानक धमाका हो गया. धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुँच गयी है। एनआईए टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गयी है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस घटना के बार्रे में जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को दे दी है। करीब दो दर्जन घायलों को एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक लाल किले के पास चलती हुई कार (आई 20) में विस्फोट के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ये घटना 10 नवंबर शाम सात बजे के करीब हुई है। गंभीर बात ये है कि जहाँ पर ये घटना हुई है, वहां पर हाई सिक्योरिटी जोन घोषित है। दिल्ली पुलिस के अलावे अर्धसैनिक बालों की भी तैनाती रहती है।आज 10 नवंबर को सोमवार को लालकिला इलाके में मार्किट बंद रहती है,फिर भी भीड़ काफी रहती है।

लाल किला मेट्रो के गेट-1 और 4 रहेंगे बंद

एफएसएल अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने कहा कि नमूने प्रयोगशाला में ले जाए जाएंगे, और उसके बाद ही हम कोई पुष्टि कर पाएंगे. जांच के बाद ही सब कुछ पता चलेगा.लाल किला के पास हुए बलास्ट पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है.कुछ भी कहना अभी ठीक नहीं होगा. एफएसल की टीम मौके पर है. दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जांच में टीम को कोई शार्पनेल नहीं मिला है. जिस गाड़ी में धमाका हुआ था, उसमें बॉडी पार्ट्स मिले हैं.दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मौके पर मौजूद रहे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके से ठीक पहले कार धीमी गति से चल रही थी। उन्होंने कार में बैठे तीन लोगों को जिंदा भी देखा था। इसके बाद उन्होंने इन लोगों को मरते और उनके शरीर के चीथड़े उड़ते देखे।

आपको जानकारी दें कि फरीदाबाद से 10 नवंबर को हज़ारों किलोग्राम विस्फोटक ज़ब्त किए गए, 360 किलोग्राम से ज़्यादा अमोनियम नाइट्रेट ज़ब्त किया गया और दिल्ली, फ़रीदाबाद, सहारनपुर और कश्मीर में छापे मारे गए.दिल्ली और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़े आतंकी मॉडल का पर्दाफाश किया था। इस मामले में देश के कई जगहों पर पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

जानिए दिल्ली में कब-कब हुए हैं विस्फोट

29 अक्टूबर, 2005: नई दिल्ली रेलवे, गोविंदपुरी और सरोजिनी मार्केट में तीन विस्फोट, 62 की मौत, 210 घायल

14 अप्रैल, 2006: जामा मस्जिद के अंदर दो बम विस्फोट, 14 घायल

13 सितंबर, 2008: दिल्ली में पांच बम विस्फोट, 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

19 सितंबर, 2010: जामा मस्जिद (दिल्ली) में गोलीबारी और विस्फोट, 2 घायल

7 सितंबर, 2011: दिल्ली हाईकोर्ट में विस्फोट, 11 की मौत, 64 घायल

27 सितंबर, 2008: दिल्ली में महरौली के फूल मार्केट में विस्फोट, 4 की मौत, 15 घायल

7, सितंबर, 2011: दिल्ली हाईकोर्ट में बम विस्फोट, 15 की मौत, 79 घायल

10 नवंबर, 2025: दिल्ली में लाल किला के पास कार धमाके में 8 लोगों की मौत 20 घायल

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *