महिला विश्वकप विजेता टीम के खिलाडियों से मिले पीएम मोदी, बोले आप पर देश को है नाज

World Champions India Women Cricket Team met with Narendra Modi

दिल्ली : खेल संवावदाता

World Champions India Women Cricket Team met with Narendra Modi: PM Modi welcomed the Women’s ODI World Cup champions at his residence

महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला टीम के सदस्यों ने आज दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप चैंपियन टीम की मेज़बानी की। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी टीम को जीत के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने टीम की लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाडियों से मिलकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की और हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप जैसे महिलाओं के जोश-जूनून से आगे की पीढ़ी प्रेरणा लेंगी । पीएम मोदी ने कहा महिला टीम ने भारत का नाम रौशन किया है।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए भारतीय महिला टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई थी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने महिला विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल मैच नवी मुंबई में खला गया था। भारत की महिला टीम ने पहली बार महिला विश्वकप जीता है। पुरुष टीम ने 1983 में पहली बार विश्वकप जीता था। तब कपिलदेव के नेतृत्व में टीम ने बेस्टइंडीज़ को हराया था।

दिल्ली में विश्व चैंपियंस का जोरदार स्वागत

मुंबई से दिल्ली के होटल पहुंचते ही विश्व विजेता महिला टीम का ढोल नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों और मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा और जीत का जश्न मनाया। बता दें कि महिला टीम 52 साल के वनडे विश्वकप इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने 2005 और 2017 में विश्वकप का फाइनल खेला था, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *