बिहार चुनाव : पीएम मोदी बोले सरकार बनानेवाला वोट चाहिए

PM Modi rally in sahasra, Bihar

सहरसा : पीएम मोदी आज सहरसा विधान सभा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

पीएम मोदी ने जनता का आहवान किया कि वे अपना वोट एनडीए के पक्ष करें। पीएम मोदी ने जनता से वादा किया कि बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत पर पीएम मोदी ने कहा ये हमारी महिलाओं की ताकत है, जिन्हे मैं सलाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार नारीशक्ति का सम्मान है, इसे बरकरार रखना हर लोगों जिम्मेवारी है। बिहार की पहचान ज्ञान से है,नारी सम्मान से है।

पीएम मोदी ने कहा जंगलराज वाली सरकार नहीं आये, इसका ख्याल रखना होगा, विकास के लिए वोट देना चाहिए। बिहार के कोई भी नहीं चाहता है कि बिहार में फिर से जंगलराज (लालू -राबड़ी की सरकार) आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे के दूसरे दिन सहरसा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। कहा कि मैं भारत की बेटी को बधाई देता हूं। यह विजय भारत की बेटियों के नए आत्म विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब विकास की रफ्तार को हमें मिलकर तेज करता है। इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार।बिहार में फिर से सुशासन सरकार।

बिहार की पहचान ज्ञान और नारी सम्मान

बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता, देवी भारती, विदुषी गार्गी जैसी माताएं हमारी प्रेरणाएं। नारी शक्ति की इस सशक्त भूमि से मैं भारत की बेटियों को बधाई देता हूं। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहन-बेटियों से कहूंगा कि आप सतर्क रहिए। जंगलराज वाले आपको दी जाने वाली मदद को रोकना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक नाता नहीं है। एनडीए की पहचान विकास से है और राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।

सहरसा जिले में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। यहाँ पर बीजेपी के सिटिंग विद्याल अलोक रंजन, महागठबंधन से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष आई पी गुप्ता और जन सुराज के किशोर कुमार मुन्ना के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *